दुर्ग पुलिस ने संभाला मोर्चा, ट्रैफिक डायवर्ट कर टैंकर को सुरक्षित रवाना किया

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में बीती रात एक CNG टैंकर से अचानक गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल आवश्यक कदम उठाए।
सुरक्षा के लिए हाईवे पर रोकी गई आवाजाही
पुलिस ने CNG टैंकर को सुरक्षा घेरे में लेते हुए नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से यातायात डायवर्ट कर दिया। ऐहतियात के तौर पर नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
वाल्व ठीक होने के बाद टैंकर रवाना
पुलिस और संबंधित टीम की कार्रवाई के बाद गैस रिसाव को नियंत्रित किया गया। इसके बाद टैंकर के वाल्व को ठीक किया गया और स्थिति सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद टैंकर को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
टैंकर के सुरक्षित रवाना होने के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था फिर से बहाल कर दी गई। घटना के दौरान पुलिस की तत्परता से किसी बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
