चिकित्सकों और नर्सिंग टीम की तत्परता से गंभीर मामलों का सफल इलाज, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का भी सफल ऑपरेशन

जिला चिकित्सालय जशपुर में गंभीर और आपातकालीन मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता सामने आई है। चिकित्सकों और नर्सिंग टीम की तत्परता, त्वरित चिकित्सकीय निर्णय और बेहतर समन्वय से हाल ही में दो गंभीर मरीजों का सफल उपचार किया गया।
एक ओर सेप्टिक शॉक की गंभीर स्थिति में पहुंची 10 वर्षीय बच्ची को समय पर जीवनरक्षक उपचार देकर स्वस्थ किया गया, वहीं दूसरी ओर एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के गंभीर मामले में महिला का सफल ऑपरेशन कर संभावित जानलेवा जटिलताओं से बचाया गया।
इन दोनों मामलों से जिला चिकित्सालय में गंभीर एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के मजबूत होने का संकेत मिला है। इससे मरीजों को उपचार के लिए दूरस्थ बड़े चिकित्सा संस्थानों या दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम होगी और समय एवं आर्थिक संसाधनों की भी बचत होगी।
सेप्टिक शॉक में पहुंची 10 वर्षीय बच्ची की बची जान
पाकड़टोली, जिला गुमला निवासी 10 वर्षीय बच्ची को 28 अगस्त 2026 को तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, सुस्ती और बेहोशी की गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय जशपुर लाया गया। अस्पताल पहुंचने के समय उसका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर काफी कम था। जांच में किडनी और लिवर फंक्शन में भी गंभीर असामान्यताएं पाई गईं।
चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बच्ची की स्थिति को सेप्टिक शॉक के रूप में चिन्हित किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज प्रधान के नेतृत्व में तत्काल उपचार शुरू किया गया।
बच्ची को आईवी फ्लूड्स, उच्च श्रेणी की एंटीबायोटिक्स और आवश्यक सपोर्टिव उपचार दिया गया। लगातार कम रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए लगभग तीन दिनों तक आवश्यक वेसोएक्टिव एवं जीवनरक्षक सपोर्ट दिया गया।
उपचार के दौरान चिकित्सकों और नर्सिंग टीम ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, चेतना की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों की लगातार निगरानी की। समय पर उपचार और सतत निगरानी के परिणामस्वरूप बच्ची की हालत में लगातार सुधार हुआ।
वर्तमान में बच्ची हेमोडायनामिक रूप से स्थिर है और पूरी तरह सचेत एवं ओरिएंटेड बताई गई है। उसमें कोई डेंजर साइन नहीं है।
बच्ची के उपचार में अमृता सिंह, संध्या साविता एक्का, अनुपा मिंज, वसुंधरा साय, प्रमिला भगत, रेशमा किस्पोट्टा, अमीना मिंज और अंकिता मिंज ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन
ग्राम घरमुंडा, विकासखंड कुनकुरी निवासी महिला को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी की गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय जशपुर लाया गया। जांच में सामने आया कि गर्भावस्था गर्भाशय के बजाय फैलोपियन ट्यूब में विकसित हो रही थी।
एक्टोपिक प्रेग्नेंसी में समय पर उपचार नहीं मिलने पर फैलोपियन ट्यूब के फटने से अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव जैसी गंभीर और जानलेवा स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता साय ने तत्काल सर्जिकल उपचार का निर्णय लिया।
आवश्यक तैयारियों के बाद महिला का सफल ऑपरेशन किया गया और फैलोपियन ट्यूब में विकसित एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का उपचार किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और आवश्यक उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।
रात्रिकालीन आपातकालीन सर्जरी की सुविधा होगी मजबूत
सिविल सर्जन के अनुसार जिला चिकित्सालय जशपुर में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। शासन द्वारा आवश्यक डीएफआर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे गंभीर और आपातकालीन मामलों में आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इस सुविधा से गर्भावस्था से जुड़ी आपातकालीन परिस्थितियों सहित अन्य गंभीर सर्जिकल मामलों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के समन्वित प्रयासों से जिला चिकित्सालय में ही गंभीर मरीजों को आवश्यक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
