स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक कैलेंडर में किया संशोधन, प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों सहित डीएड, बीएड व एमएड महाविद्यालयों को भी मिलेगी 6 दिन की छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक कुल 6 दिनों का अवकाश रहेगा। यह आदेश डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों पर भी लागू होगा।
पहले 5 दिन की थी छुट्टी
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में पूर्व निर्धारित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया है। इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित थी।
अब राज्य शासन ने अवकाश की अवधि एक दिन बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी है। इस बदलाव के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी।
ये भी पढ़े…..
जांजगीर-चांपा की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के युवक से की शादी, कलेक्टर कार्यालय में पूरी हुई विवाह की प्रक्रिया
किन संस्थानों में लागू होगा आदेश?
संशोधित आदेश प्रदेश के इन शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा:
- शासकीय स्कूल
- अनुदान प्राप्त स्कूल
- गैर अनुदान प्राप्त स्कूल
- डीएड महाविद्यालय
- बीएड महाविद्यालय
- एमएड महाविद्यालय
6 से 11 नवंबर तक दीपावली अवकाश
शिक्षा विभाग के संशोधित आदेश के मुताबिक, दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से शुरू होकर 11 नवंबर 2026 तक रहेगी। पहले अवकाश 10 नवंबर को समाप्त होना था, लेकिन अब इसे एक दिन बढ़ा दिया गया है।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

