अष्टमी पर जगदलपुर के लिए निकली मां की डोली, सोमवार सुबह जिया डेरा पहुंचने की तैयारी; रथ खींचने के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए रवाना हुई मां दंतेश्वरी की डोली
जगदलपुर: विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा की 618 साल पुरानी परंपरा के तहत रविवार को अष्टमी के दिन मां दंतेश्वरी की पावन डोली और छत्र दंतेवाड़ा स्थित मंदिर से जगदलपुर के लिए रवाना हुए। डोली के प्रस्थान के साथ ही बस्तर दशहरा पर्व का मुख्य चरण शुरू हो गया है।
जिया परिवार और पुजारियों ने मां दंतेश्वरी की डोली को कंधे पर उठाया। डोली के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा के डंकिनी पुल तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने जयकारे लगाकर मां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
पूजा-अर्चना के बाद डोली को विशेष वाहन से जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय कर डोली सोमवार सुबह जगदलपुर स्थित जिया डेरा पहुंचेगी, जहां उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मां दंतेश्वरी की डोली बस्तर दशहरे की विभिन्न पारंपरिक रस्मों में शामिल होगी।
फूल रथ का पहिया और मुख्य लकड़ी टूटने से परिक्रमा में देरी
बस्तर दशहरे के दौरान रविवार को फूल रथ की परिक्रमा में भी व्यवधान आया। परिक्रमा के दौरान रथ का एक पहिया और ढांचे की मुख्य लकड़ी टूट गई। इससे रथ को आगे बढ़ाने और परिक्रमा शुरू करने में देरी हुई।
जानकारी के अनुसार, काफी प्रयासों के बावजूद पहिया दोबारा नहीं जोड़ा जा सका। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रथ को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इस कदम से रथ खींचने पहुंचे ग्रामीण नाराज हो गए और विरोध करने लगे।
सीरहासार चौक पर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद
रथ को आगे बढ़ाने के लिए जेसीबी के इस्तेमाल को लेकर सीरहासार चौक में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान भीड़ के बीच ट्रैफिक डीएसपी अचानक गिर पड़े।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। रथ की परिक्रमा के दौरान हुई इस घटना से आयोजन स्थल पर तनाव की स्थिति बन गई। बस्तर दशहरा की पारंपरिक रस्मों और रथ खींचने में स्थानीय लोगों की आस्था को देखते हुए घटनाक्रम चर्चा में रहा।
विधायक किरण सिंह देव भी ऐतिहासिक रथ यात्रा में हुए शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद जगदलपुर पहुंचे और ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
मावली मंदिर परिसर में दशहरा समिति के सदस्यों, बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के प्रतिनिधियों, पुजारियों और मांझी-चालकी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई कुमार जयदेव के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
स्वास्थ्य लाभ के बाद करीब तीन महीने बाद क्षेत्र में लौटे किरण सिंह देव ने कहा कि बड़ों के आशीर्वाद और लोगों की दुआओं से वे स्वस्थ होकर वापस आए हैं। उन्होंने मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से फिर जनता की सेवा करने की बात कही।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

