फेसबुक पोस्ट को लेकर कुनकुरी थाने में शिकायत, पुलिस ने BNS की धारा 199 और 299 के तहत दर्ज किया मामला; आरोपित के घर से मोबाइल फोन जब्त

फेसबुक पोस्ट को लेकर दर्ज हुई शिकायत
जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कुनकुरी पुलिस ने शिक्षक हेमंत बेदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कुनकुरी थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा के मुताबिक, करनैल सिंह ने 15 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि हेमंत बेदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि इससे हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका
शिकायत में यह भी आशंका जताई गई कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी से लोगों में नाराजगी बढ़ सकती है और धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से भी शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद हेमंत बेदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 199 और 299 के तहत मामला दर्ज किया।
ये भी पढ़े…..
कोरबा में गरबा पोशाक पहन चलती कार पर स्टंट, बोनट पर लेटी महिला और दरवाजों पर लटकीं दो महिलाएं; वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा के अनुसार, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतराटोली के आश्रित ग्राम बिहावल पहुंची थी। पुलिस का दावा है कि टीम को देखकर हेमंत बेदी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
मोबाइल फोन जब्त, मामले की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान हेमंत बेदी ने संबंधित फेसबुक पोस्ट करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।
ये भी पढ़े…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के गरबा महोत्सवों में लिया हिस्सा, कहा- नारी शक्ति के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

