रक्षित केंद्र उर्दना के शहीद परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों की समस्याओं के निराकरण पर दिया जोर

रायगढ़, 21 अक्टूबर। देश की सुरक्षा और नागरिकों की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार को रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गरिमामय शहीद परेड आयोजित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शहीद परिवारों के सदस्यों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम निहारिया, रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बब्बन पठारे, वार्ड पार्षद आनंद भगत सहित शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।
एसएसपी ने किया 154 शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन
एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में शहीद परेड की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में कर्तव्य निर्वहन के दौरान बलिदान देने वाले अलग-अलग रैंक के 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया।
शहीद परेड में दो प्लाटून शामिल रहीं। इनमें छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक प्लाटून और जिला पुलिस बल रायगढ़ एवं जिला पुलिस बल सारंगढ़ की संयुक्त प्लाटून शामिल थी। प्रशिक्षु सूबेदार उदय चंद कोसले ने प्लाटून कमांडर की जिम्मेदारी निभाई। परेड कमांडर के निर्देश पर शोक शस्त्र की कार्यवाही संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित जवानों ने शीश झुकाकर शहीद पुलिसकर्मियों के साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
शहीद परिवारों को शाल और श्रीफल देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में अतिथियों ने शहीद परिवारों के सदस्यों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जवानों और शहीद परिवारों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परेड निष्क्रमण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
शहीद परिवारों के भविष्य और समस्याओं का ध्यान रखना जरूरी: देवेंद्र प्रताप सिंह
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है, जब उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों के प्रति सम्मान बनाए रखना और उनके कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ लगातार प्रयास करना सभी की जिम्मेदारी है।
शहीद परिवारों की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केवल शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। कार्यक्रम में जिले के शहीद परिवारों को आमंत्रित कर उनसे आत्मीय चर्चा की गई। इस दौरान परिवारों से उनकी समस्याएं और सुझाव प्राप्त किए गए तथा उनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
एसएसपी ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में शहीद परिवारों के आवागमन और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। साथ ही सभी परिवारों को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया।
पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी उन्नति ठाकुर, सीएसपी राहुल उइके, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, प्रभारी जिविशा निरीक्षक किशोर कुमार केरकेट्टा, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े….. बालोद से रायपुर तक मेमू ट्रेन शुरू, महिला लोको पायलट प्रतिभा बंसोड़ ने रावघाट तक पहुंचाई पहली ट्रेन
रायगढ़ जिला एक नज़र
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- रायगढ़ में आयुष स्वास्थ्य मेले में 635 मरीजों का निःशुल्क उपचार, 105 लोगों की हुई रक्त जांच

- रायगढ़ में 24.620 टन कोयले की हेराफेरी करने वाला ट्रक चालक बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जब्त

- रायगढ़ में 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त

- रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 24 घंटे में भेजा गया जेल

- रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास युवक की हत्या का खुलासा, एक युवक और चार नाबालिग अभिरक्षा में

