रजगामार में करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे मिला भव्या जोशी का शव, राशन दुकान से सामान लेने निकली थी बच्ची; पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लापता सात वर्षीय भव्या जोशी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची का शव उसके परिवार के रहने की जगह करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चार महीने पहले कोरबा आया था परिवार
जानकारी के अनुसार, जिला सक्ती के ग्राम फगुरम निवासी प्रकाश जोशी करीब चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ रजगामार आए थे। वह करीम पोल्ट्री फार्म में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।
राशन दुकान से सामान लेने निकली थी भव्या
परिजनों के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रकाश जोशी ने अपनी बेटी भव्या को पास की राशन दुकान से घरेलू सामान लेने भेजा था। काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
इसके बाद परिजनों ने रजगामार पुलिस चौकी में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद बच्ची का शव मिलने से परिवार में दुख का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़े….. रेलवे मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक रद्द रहेंगी कई सेवाएं
कोरबा जिला एक नज़र
- कोरबा में पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, सरकारी कामों में लापरवाही और लगातार अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई

- कोरबा में 96.76 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

- कोरबा में तीन दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, इलाके में सनसनी

- कोरबा में रबी सीजन 2026-27 में दोगुना होगा तिलहन का रकबा, सरसों की खेती के लिए किसानों को मिलेगा बीज

- कोरबा में 154 किमी सड़कों की होगी मरम्मत, 2.80 करोड़ रुपये स्वीकृत; दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

- कोरबा में 3.11 करोड़ रुपये से बनेगा नया सर्किट हाउस, रामपुर आईटीआई के पास जमीन चिह्नित

- कोरबा में गरबा पोशाक पहन चलती कार पर स्टंट, बोनट पर लेटी महिला और दरवाजों पर लटकीं दो महिलाएं; वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई

- वेदांता के एक लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, सालाना वेतन का 10% अतिरिक्त ग्रांट देने की घोषणा

- कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण, PWD सचिव मुकेश बंसल ने समय-सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

- कोरबा के सुमेधा डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे दोस्तों के साथ हादसा | 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

- कोरबा में पति के साथ दूसरी महिला को देखकर विवाद | मारपीट और हथौड़े से हमले का आरोप

- छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास | भारत को दिलाया कबड्डी में गोल्ड

