चक्रधरनगर चौक की घटना में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज, पुलिस की कार्रवाई में देरी की शिकायत पर विभागीय कार्रवाई भी जारी

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 अक्टूबर की रात की है। विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज की शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर मिली शिकायत भी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आई है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
बीच-बचाव के दौरान सिर पर वार करने का आरोप
शिकायतकर्ता सुशील गुप्ता (31), निवासी छोटे अतरमुड़ा, चक्रधरनगर ने आरोप लगाया कि चक्रधरनगर चौक पर चंद्रशेखर सिंह राजपूत और अभिलाष गुप्ता के बीच पहले हुए विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। इस दौरान बीच-बचाव करने पर चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोट आई।
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत
वहीं, दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर सिंह राजपूत (42) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आहता में हुए विवाद के बाद चक्रधरनगर चौक पर अभिलाष गुप्ता और उसके साथियों ने उनके साथ-साथ उनके चाचा श्याम सिंह राजपूत और चचेरे भाई उत्तम सिंह राजपूत से मारपीट की।
दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 533/2026 और 534/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए हैं।
तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी
पुलिस ने अपराध क्रमांक 533/2026 के मामले में चंद्रशेखर सिंह राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत और श्याम सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में विवेचना जारी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
रायगढ़ पुलिस की चेतावनी
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट करने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करने की अपील की है।
ये भी पढ़े….. रेलवे मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक रद्द रहेंगी कई सेवाएं
रायगढ़ जिला एक नज़र
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- रायगढ़ में आयुष स्वास्थ्य मेले में 635 मरीजों का निःशुल्क उपचार, 105 लोगों की हुई रक्त जांच

- रायगढ़ में 24.620 टन कोयले की हेराफेरी करने वाला ट्रक चालक बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जब्त

- रायगढ़ में 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त

- रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 24 घंटे में भेजा गया जेल

- रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास युवक की हत्या का खुलासा, एक युवक और चार नाबालिग अभिरक्षा में

- रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती के शोषण और 4.50 लाख रुपये लेने का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

- रायगढ़ में 17.650 टन संदिग्ध स्क्रैप कबाड़ से लदा ट्रक जब्त, कीमत 5.29 लाख रुपये

- रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर सारंगढ़ बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, चोट के निशान से मामला संदिग्ध

