पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 11 वर्षीय बच्चा गीली रेलिंग पर फिसला, बचाने की कोशिश में पिता भी नीचे गिरे; खाटू श्याम मंदिर जाने की कर रहे थे तैयारी

गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स हाईराइज सोसाइटी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पूजा के लिए फूल तोड़ते समय बच्चा 23वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में पिता का भी संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके बेटे आरव के रूप में हुई है। इस हादसे में पत्नी अमृता श्रीमणि ने अपने पति और इकलौते बेटे को खो दिया।
फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, रणदीप पात्रा अपनी पत्नी अमृता श्रीमणि और बेटे आरव के साथ महागुन मायवुड्स सोसाइटी के टावर-23 में पिछले चार वर्षों से रह रहे थे। रणदीप और उनकी पत्नी दोनों केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर थे।
परिवार को शुक्रवार को राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर जाना था। जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े काम के लिए उन्हें सुबह 10:30 बजे रजिस्ट्री कार्यालय भी पहुंचना था। इसी तैयारी के दौरान यह हादसा हो गया।
बारिश से गीली रेलिंग पर फिसला पैर
अमृता श्रीमणि के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि मंदिर जाने की तैयारी के लिए दंपती सुबह करीब 4 बजे उठे थे। रणदीप ने बेटे आरव को भी जगाया और उसे बालकनी में ले गए।
बालकनी में लगी बेल पर फूल काफी ऊंचाई पर थे। फूल तोड़ने के लिए वहां सीढ़ी लगाई गई थी। शुरुआती जांच के अनुसार, आरव सीढ़ी पर चढ़कर फूल तोड़ रहा था और उसका एक पैर करीब साढ़े चार फीट ऊंची रेलिंग पर था।
सुबह हुई बारिश के कारण बालकनी और रेलिंग गीली थी। इसी दौरान सीढ़ी का संतुलन बिगड़ा और आरव का पैर फिसल गया। वह 23वीं मंजिल से नीचे गिर गया।
बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी गिरे
बेटे को नीचे गिरता देखकर रणदीप पात्रा उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान उनका भी संतुलन बिगड़ गया और वे बेटे के साथ 23वीं मंजिल से नीचे क्लब की छत पर जा गिरे।
हादसे के समय अमृता दूसरे कमरे में खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए तैयार हो रही थीं। कुछ ही पलों में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। नोएडा के डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार, मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
हाईराइज सोसाइटियों में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
दिल्ली-एनसीआर की ऊंची इमारतों में बालकनी और खिड़कियों से गिरने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।
- 21 मार्च 2026: गौड़ सिटी सेवनथ एवेन्यू में 12वीं मंजिल से गिरने पर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हुई थी।
- 10 मार्च 2026: गौड़ सिटी-1 में 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरने पर तीन वर्षीय बच्चे की जान चली गई थी। पुलिस के अनुसार, बच्चा कुर्सी को बालकनी तक ले गया था और नीचे देखने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गिर गया।
- 29 नवंबर 2024: सेक्टर-114 की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में 14 वर्षीय छात्र की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हुई थी।
- 17 जुलाई 2023: ऐस डिविनो सोसाइटी में 12 वर्षीय विराट गिरी की 18वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी।
- 23 अगस्त 2021: कासा ग्रींस-1 में एक वर्षीय बच्चे रिवान की 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई थी। उस समय घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं।
बालकनी की सुरक्षा को लेकर बढ़ रही सतर्कता
लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद हाईराइज सोसाइटियों में बालकनी की सुरक्षा को लेकर परिवार अतिरिक्त इंतजाम कर रहे हैं। हाईड पार्क, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1, अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2, प्रतीक विस्टेरिया, एसोटेक, लोटल बुलेवर्ड और प्रतीक लॉरेल समेत कई सोसाइटियों में बालकनियों पर ग्रिल और सुरक्षा कवर लगाए गए हैं।
कुछ सोसाइटियों में बालकनी के खुले हिस्से को ग्रिल से सुरक्षित किया गया है, जबकि कुछ जगहों पर इसे पूरी तरह कवर किया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर ऊंची इमारतों में बच्चों की सुरक्षा और बालकनी में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।
Focus Keyword
यह भी पढ़ें :- रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 50 वर्षीय दिनेश पटेल का मिला शव
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

