अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ने पुलिस की पांच टीमें कर रही थीं पीछा, हरदा-नेमावर हाईवे पर ड्राइवर को रोकने के दौरान हुआ हादसा

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में देर रात अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान दर्दनाक घटना हो गई। शराब से भरे ट्रक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
शराब से भरे ट्रक की सूचना पर बनाई गई थीं पांच पुलिस टीमें

जानकारी के अनुसार, देवास एसपी आदित्य मिश्रा को सूचना मिली थी कि हरदा की ओर से एक ट्रक में अवैध शराब भरकर गुजरात ले जाई जा रही है। इसके बाद ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें बनाई गईं। इनमें खातेगांव, कन्नौद और सतवास सहित अन्य थानों के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।
पुलिस को आशंका थी कि ट्रक इंदौर के रास्ते गुजरात की ओर जाएगा। इसी आधार पर ट्रक का पीछा किया जा रहा था और आगे नाकाबंदी भी की गई थी।
ड्राइवर को नीचे उतारने के दौरान हुई झूमाझटकी
बताया जा रहा है कि हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए एक ढाबे के पास रुका था। इसी दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा। इस दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी हुई।
आरोप है कि चालक ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए ट्रक आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान टीआई दिलीप पुरी नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार; तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
घटना में शामिल ट्रक का नंबर MP 43 H 4786 बताया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शराब तस्करी के मामले में हरदा के राहुल नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया है। देवास के कुछ तस्करों के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आदित्य मिश्रा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रक के पंजीकरण और कथित वाहन मालिक से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
धार जिले के बरमंडल में होगा अंतिम संस्कार
टीआई दिलीप पुरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवास के शासकीय अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी और पिता अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर धार जिले के बरमंडल ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिलीप पुरी मूल रूप से बरमंडल के रहने वाले थे। उनका परिवार फिलहाल इंदौर में रह रहा था।
2007 बैच के उप निरीक्षक थे दिलीप पुरी
दिलीप पुरी वर्ष 2007 बैच के उप निरीक्षक थे। थाना प्रभारी बनने के बाद वे इंदौर के हीरा नगर और चंदन नगर थानों में भी पदस्थ रहे। खातेगांव थाने की जिम्मेदारी संभालने से पहले वे देवास जिले के सतवास थाने में पदस्थ थे। करीब दो महीने पहले ही उन्हें खातेगांव थाना प्रभारी बनाया गया था।
पुलिस अब घटना के पूरे घटनाक्रम के साथ-साथ शराब की खेप, ट्रक के स्वामित्व और तस्करी से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :- सोमवार को इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल : आज का राशिफल 2 नवंबर 2026
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

