चंद्रहासिनी इस्पात प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में से दो क्वायल रास्ते में उतारकर छिपाए गए थे, पुलिस ने हरिओम गैरेज से किया बरामद

रायगढ़, 2 नवंबर। रायगढ़ जिले में औद्योगिक संस्थान से रायपुर भेजे जा रहे लोहे की सुनियोजित हेराफेरी के मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने ट्रक से करीब 5 टन वजन के दो लोहे के क्वायल रास्ते में उतारकर छिपा दिए थे और बाद में उन्हें बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 5 लाख रुपये कीमत के दोनों क्वायल बरामद कर जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायपुर पहुंचने पर 5 टन लोहा कम मिला
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, गेरवानी के सेल्स एग्जीक्यूटिव अर्पित पाण्डेय (28 वर्ष) ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर 2026 को प्लांट से पवन पुत्र ट्यूब्स, रायपुर के लिए वाहन क्रमांक CG10BS7041 में कुल 38.900 टन लोहा लोड कर भेजा गया था।
11 सितंबर को ट्रक चालक मुरली साहू रायपुर पहुंचा। वहां धर्मकांटा में वजन कराने पर करीब 5 टन माल कम पाया गया। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 316(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
भाई का ड्राइविंग लाइसेंस इस्तेमाल कर ट्रक ले गया था आरोपी
मामले की जांच थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा कर रहे थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने 30 अक्टूबर को ट्रक चालक मुरली साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि मुरली ने अपने भाई चेतन साहू उर्फ रामजाने को ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज इस्तेमाल करने के लिए दिए थे।
अपराध में सहयोग करने और जानबूझकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के संबंध में साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मुरली साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
बाईपास रोड पर ट्रक से गिराए थे लोहे के दो क्वायल
इसके बाद 1 नवंबर को पुलिस ने चेतन साहू उर्फ रामजाने को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, चेतन ने बताया कि रायगढ़ में उसकी मुलाकात अजीत पेट्रोल पंप के पास हरिओम गैरेज की देखरेख करने वाले संतोष गुप्ता से हुई थी। दोनों ने मिलकर बाईपास रोड के उबड़-खाबड़ रास्ते में ट्रक से लोहे के दो क्वायल गिराकर बाद में बेचने की योजना बनाई थी।
आरोप है कि इसी योजना के तहत 9 सितंबर को चेतन ने अपने भाई मुरली का लाइसेंस इस्तेमाल कर चंद्रहासिनी प्लांट से निकले ट्रक से दोनों क्वायल उतार दिए। इसके बाद संतोष गुप्ता ने उन्हें हरिओम गैरेज में छिपाकर रख दिया।
गैरेज से 5 लाख रुपये के लोहे के क्वायल बरामद
चेतन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने हरिओम गैरेज में दबिश देकर संतोष गुप्ता को हिरासत में लिया। पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के आधार पर गैरेज से करीब 5 टन वजन के लोहे के दो क्वायल बरामद किए गए। पुलिस ने इनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई है।
इस मामले में संतोष कुमार गुप्ता (25 वर्ष), निवासी ग्राम गोरी, जिला रोहतास, बिहार, हाल मुकाम बाबाधाम बाईपास रोड दरोगामुड़ा, रायगढ़ तथा चेतन साहू उर्फ रामजाने (30 वर्ष), निवासी ग्राम देवरी, जिला रायपुर को 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, आरक्षक विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल, आदिकंद प्रधान, सुरेन्द्र यादव, ओम प्रकाश तिवारी और सुरेश खुंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

