पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, एक अपचारी बालक भी पकड़ाया; बरामद वाहनों की कीमत करीब 7 लाख रुपये

रायगढ़, 4 नवंबर। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में एक अपचारी बालक सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। पूंजीपथरा पुलिस ने 9 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद कर 6 आरोपियों को पकड़ा, जबकि लैलूंगा पुलिस ने चोरी की पल्सर बाइक के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जंगल में पत्तों से ढककर छिपाते थे चोरी की मोटरसाइकिलें
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के बीएस कंपनी कॉलोनी, तराईमाल निवासी मुकेश कुमार बघेल ने 2 नवंबर 2026 को अपनी बजाज पल्सर 125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BM 6316 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर की शाम बाइक अपने कमरे के सामने खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मोटरसाइकिल की कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये बताई गई थी।
रिपोर्ट पर पूंजीपथरा थाने में अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इसी दौरान एक गुम मोबाइल की लोकेशन बंजारी मंदिर के जंगल में मिलने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि तांबा चोरी के मामले में जेल से रिहा हुआ राजू चौहान अपने साथियों के साथ फिर सक्रिय है।
रात में घूमकर करते थे बाइक और मोबाइल की चोरी
संदेह के आधार पर पुलिस ने राजू चौहान, लक्की सिदार, राजेश श्रीवास, बीर सिंह उर्फ लाल सिंह, सूर्यदेव राम और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी करने के लिए मिलकर योजना बनाने की बात स्वीकार की। वे रात के समय इलाके में घूमकर बाइक चोरी करते थे और उन्हें जंगल में ले जाकर पेड़ों की पत्तियों से ढककर छिपा देते थे।
आरोपियों ने तराईमाल स्थित बीएस कंपनी कॉलोनी और उर्दना क्षेत्र से कुल 9 मोटरसाइकिलें तथा 2 मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6 लाख 12 हजार रुपये कीमत की 9 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद किए हैं।
पल्सर, यामाहा R15 समेत 9 मोटरसाइकिलें बरामद
पूंजीपथरा पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिलों में बजाज पल्सर, हीरो फैशन प्रो, स्कूटी, प्लेटिना, यामाहा R15, सुपर स्प्लेंडर, होंडा साइन, हीरो होंडा स्प्लेंडर NXG और टीवीएस विक्टर शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद बाइकों के संबंध में पूंजीपथरा और कोतवाली रायगढ़ थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के कारण प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में राजू चौहान और राजेश श्रीवास का पूर्व में भी बाइक चोरी और तांबा चोरी के मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।
लैलूंगा में चोरी की पल्सर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में लैलूंगा पुलिस ने चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सराईटोला, जिला जशपुर निवासी पुरुषोत्तम पैकरा ने 29 अक्टूबर 2026 को अपनी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 MV 9707 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को ग्राम राताखण्ड की मेन रोड के किनारे बाइक खड़ी कर कुछ देर के लिए गए थे। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 335/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम राजपुर निवासी अनिश यादव और निलेश यादव चोरी की मोटरसाइकिल अपने पास रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बेचने की नीयत से बाइक के कुछ पार्ट्स में बदलाव कर उसे मॉडिफाई करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत की चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के आरोपी:
- राजू चौहान, पिता लालसाय चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी सलखिया, थाना लैलूंगा, हाल मुकाम तराईमाल।
- लक्की सिदार, पिता विजय भारतेंदु, उम्र 19 वर्ष, निवासी तराईमाल, थाना पूंजीपथरा।
- राजेश श्रीवास, पिता विजय श्रीवास, उम्र 21 वर्ष, निवासी छाल, हाल मुकाम धनवारपारा तराईमाल।
- बीर सिंह उर्फ लाल सिंह भगत, पिता रत्थो भगत, उम्र 20 वर्ष, निवासी राताईमाल, जिला रायगढ़।
- सूर्यदेव राम, पिता विनोद राम, उम्र 18 वर्ष 20 दिन, निवासी बाबुसाजबहार, थाना तुमला, जिला जशपुर, हाल मुकाम खान कॉलोनी तराईमाल।
- एक विधि से संघर्षरत बालक।
लैलूंगा थाना क्षेत्र के आरोपी:
- अनिश यादव, पिता शिवचरण, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजपुर फुटुपारा, थाना लैलूंगा।
- निलेश यादव, पिता गोविंद गादय, उम्र 22 वर्ष, निवासी पहाड़ लुडेग, थाना लैलूंगा।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल, सुरेश खुंटे और सिकंदर तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैकरा, आरक्षक विनोद कुजूर, उमेश साय और राजू तिग्गा का योगदान रहा।
एसएसपी ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस की टीमों ने सूचना तंत्र और आपसी समन्वय के आधार पर दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश कर 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
उन्होंने बताया कि वाहन चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही है। एसएसपी ने आम नागरिकों से अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़े करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

