‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो विवाद के बीच अमित जोगी के रायपुर में नहीं होने से फरार होने की चर्चा, पार्टी ने कहा- 2 से 8 नवंबर तक पहले से तय था निजी दौरा

रायपुर। ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो को लेकर विवादों में घिरे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक ओर रायपुर पुलिस मामले में पूछताछ के लिए उनकी तलाश कर रही है, वहीं दूसरी ओर अमित जोगी ने गुजरात के सूरत शहर में गुजराती थाली का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके बाद उनके रायपुर से बाहर होने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दरअसल, कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने अमित जोगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रायपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 352, 353(2), 356(2) और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस पूछताछ के लिए अमित जोगी को उपस्थित कराना चाहती है। इसके लिए जोगी निवास के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया है। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने माफी मांगते हुए अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था। हालांकि, पुलिस मामले में उनसे पूछताछ करना चाहती है।
अमित जोगी के रायपुर में मौजूद नहीं होने के कारण उनके फरार होने की चर्चाएं सामने आने लगीं। हालांकि, उनकी पार्टी ने इन खबरों को भ्रामक बताया है।
पार्टी ने कहा- निजी कार्यक्रम के तहत प्रदेश से बाहर हैं अमित जोगी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान ने बयान जारी कर अमित जोगी के फरार होने की खबरों को गलत बताया है।
उन्होंने कहा कि अमित जोगी का 2 नवंबर से 8 नवंबर तक निजी कार्यक्रम के तहत प्रदेश से बाहर रहने का दौरा पहले से निर्धारित था। इस संबंध में उन्होंने संबंधित थाने के प्रभारियों को ईमेल के माध्यम से अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है।
पार्टी के अनुसार, अमित जोगी ने 9 नवंबर को थाने में उपस्थित होने की बात भी स्पष्ट कर दी है।
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

