जिला मुख्यालय से लगे भर्रेगांव की घटना; छज्जे और छत के निर्माण के दौरान हुआ हादसा, सुरगी पुलिस और SDRF की टीम ने निकाला शव

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम भर्रेगांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अपने ही घर की छत ढहने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भर्रेगांव निवासी संतोष यादव (52 वर्ष) के रूप में हुई है। वह घर में छज्जे और छत का निर्माण कार्य कर रहा था, तभी अचानक छत भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। सूचना पर पहुंची सुरगी पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
निर्माण कार्य के दौरान अचानक भरभराकर गिरी छत
मिली जानकारी के अनुसार, संतोष यादव रविवार सुबह करीब नौ से 10 बजे के बीच अपने मकान में मरम्मत और छज्जे के निर्माण का कार्य कर रहा था। इसी दौरान छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक कमजोर होकर ढह गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि संतोष को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह भारी मलबे के नीचे दब गया। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस और SDRF ने दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर
हादसे की खबर मिलते ही सुरगी पुलिस चौकी का स्टाफ और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाने का बचाव अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे संतोष को बाहर निकाला गया, लेकिन गंभीर चोट लगने और दम घुटने के कारण उसकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सुरगी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।
खबरें और भी :-
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

