खरसिया क्षेत्र का रहने वाला है 22 वर्षीय आरोपी सागर पटैल; मंदिर में सिंदूर भरकर ले गया था घर, सामाजिक शादी की बात पर दी धमकी, महिला थाना पुलिस ने भेजा जेल

रायगढ़। शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से मुकरने और जान से मारकर फेंक देने की धमकी देने वाले आरोपी को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सागर पटैल उर्फ छोटु (22 वर्ष), पिता सेतराम पटैल, निवासी थाना खरसिया क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मंदिर में सिंदूर भरकर घर ले गया, फिर सामाजिक शादी से किया इनकार
मिली जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को एक 20 वर्षीय युवती ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी सागर पटैल को काफी पहले से जानती थी। जुलाई 2024 में आरोपी ने उसे पसंद करने और शादी करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद युवती भी उससे प्रेम करने लगी।
युवती ने जब परिजनों द्वारा इस रिश्ते पर सहमति नहीं देने की बात आरोपी को बताई, तब 7 सितंबर 2026 की रात आरोपी उसके घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन वह शादी करने की बात कहकर युवती को ट्रेन से बिलासपुर ले गया। वहां एक मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी होने की बात कही और अपने घर ले आया। इसके बाद युवती आरोपी के घर पर ही रहने लगी।
परिजनों ने की शादी की बात तो दी जान से मारने की धमकी
मामले की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई, तो उन्होंने सामाजिक रीति-रिवाज से विधिवत शादी करने के लिए आरोपी से बातचीत की। लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और अधिक दबाव बनाने पर युवती को जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल खरसिया स्थित आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
इस कार्रवाई के बाद रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और पीड़िता को धमकाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिला संबंधी अपराधों में पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एएसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, एएसआई परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, संदीप भगत एवं साइबर सेल आरक्षक रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबरें और भी :-
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

