कांकेर के पुनर्वास केंद्र में रक्षाबंधन पर भावुक हुआ माहौल, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे आत्मसमर्पित माओवादी

उत्तर बस्तर कांकेर। भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र में रक्षाबंधन पर भावुक दृश्य देखने को मिला। आत्मसमर्पित माओवादियों ने जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों को राखी बांधकर भाईचारे और विश्वास का संदेश दिया। कभी बंदूक लेकर आमने-सामने रहने वाले हाथ अब राखी के पवित्र धागे से जुड़ गए।
कौशल से नई जिंदगी की शुरुआत
आत्मसमर्पित माओवादी शांति कवाची ने बताया कि वह पहली बार रक्षाबंधन मना रही हैं। मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत उन्होंने राखी बनाना सीखा और उन्हीं हाथों से तैयार राखी जवानों की कलाई पर बांधी। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद अब वह खुद को समाज की मुख्यधारा से जुड़ा महसूस कर रही हैं।
हथियार की जगह हुनर
पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों को सिलाई, काष्ठ शिल्प और राखी निर्माण सहित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना और परिवार के साथ सामान्य जीवन जीने का अवसर देना है।
DRG जवान टेकेश्वर हिचामी ने कहा कि पहले दोनों पक्ष बंदूक लेकर आमने-सामने रहते थे, लेकिन आज वही हाथ राखी बांध रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद भावुक और विश्वास से भरा अनुभव बताया।
रक्षाबंधन का यह आयोजन संघर्ष से शांति और हिंसा से मुख्यधारा की ओर बढ़ते बदलाव का प्रतीक बना। बंदूक से राखी तक का यह सफर पुनर्वास और नई जिंदगी की उम्मीद की कहानी कह रहा है।
इसे भी पढ़े…..
राखी से एक दिन पहले दर्दनाक हादसा, नाले में बहा 10 वर्षीय मासूम; रेस्क्यू के बाद मिला शव
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
