अभियान संवेदना के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज; एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया

रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जीवन लाल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू को परिजनों के आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज करने और पीड़िता का कथन लेने के निर्देश दिए।
आरोपी पर कई बार शोषण करने का आरोप
शिकायत के अनुसार, आरोपी पीड़िता के भाई का मित्र था और इसी वजह से उसका घर आना-जाना था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 14 जनवरी 2026 को जब वह घर में अकेली थी, तब आरोपी वहां पहुंचा और उसे पसंद करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी कई बार शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप है।
कुछ समय बाद पीड़िता की मां को मासिक धर्म नहीं होने पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
ये भी पढ़े…..
जांजगीर-चांपा की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के युवक से की शादी, कलेक्टर कार्यालय में पूरी हुई विवाह की प्रक्रिया
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने चौकी खरसिया और थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 534/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 332(b) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आवश्यक चिकित्सकीय और अन्य वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू, आरक्षक धनंजय कश्यप, कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, सिदार सिंह और गोविन्द बनर्जी की भूमिका रही।
एसएसपी ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया
रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों को पुलिस गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ वैधानिक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता बताया।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

