पेंशनबाड़ा चौक के पास दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट और धमकी के आरोप, लाठी-डंडे, रॉड और पत्थर से हमले का दावा

रायपुर के पेंशनबाड़ा चौक के पास गणेश उत्सव के लिए फ्लैक्स-बैनर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और लाठी-डंडे, रॉड, सब्बल व पत्थर से हमला करने के आरोप लगाए हैं।
घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैनर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
पेंशनबाड़ा निवासी पीयूष यादव ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर की शाम वह चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान हितेश तांडी और कार्तिक महानंद गणेश फ्लैक्स-बैनर लगा रहे थे।
पीयूष का आरोप है कि हितेश ने उससे बैनर फाड़ने की बात कही। पीयूष के मना करने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी।
पीयूष के मुताबिक, आरोपियों ने हाथ-मुक्के के साथ डंडे, रॉड, सब्बल और पत्थर से हमला किया। इस दौरान उसके सिर में चोट लगी। बीच-बचाव करने पहुंचे बंटी चौहान के हाथ और पीठ, जबकि भावेश यादव के सीने और घुटने में चोट आने की बात कही गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया।
दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप
दूसरी ओर हितेश तांडी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह कार्तिक के साथ पेंशनबाड़ा चौक स्थित सुलभ के पास गणेश फ्लैक्स-बैनर लगा रहा था। इसी दौरान पीयूष, बंटी और भावेश ने उन्हें बैनर लगाने से रोकने की बात कही।
हितेश का आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ मारपीट की। इस घटना में हितेश के कंधे, बाएं हाथ की कलाई और पीठ में चोट आई, जबकि कार्तिक के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है।
पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस
विवाद के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस अब घटना के वास्तविक कारण, मारपीट की परिस्थितियों और कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे, रॉड, सब्बल और पत्थर सहित अन्य सामान के संबंध में जांच कर रही है। दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
