“हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर पूरे प्रदेश में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

रायपुर, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के प्रभावी और सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों और सहयोगी संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया और पोषण माह के दौरान होने वाली गतिविधियों, विभागीय समन्वय तथा मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
“हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” होगी मुख्य थीम
बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में जनभागीदारी के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है।
अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार करना है। इसके साथ ही समुदाय में स्वस्थ खान-पान और बेहतर पोषण संबंधी व्यवहार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आहार विविधता और प्रोटीन सेवन पर जोर
पोषण माह के दौरान आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन सेवन, आंगनवाड़ी केंद्रों में ताजा एवं गरम पका हुआ भोजन और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
पंचायतों और स्कूलों तक पहुंचेगा पोषण संदेश
बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों को आपस में जोड़कर पोषण को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया। आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायतों, विद्यालयों और समुदाय के माध्यम से पोषण संबंधी जागरूकता को व्यापक बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डिजिटल मॉनिटरिंग पर भी रहेगा फोकस
पोषण माह के दौरान समुदाय आधारित गतिविधियों के साथ-साथ डिजिटल मॉनिटरिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पोषण ट्रैकर के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े विभिन्न पोषण संकेतकों की डिजिटल निगरानी की व्यवस्था की गई है।
अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की ओर से नोडल अधिकारी नामांकित करने को कहा गया है, ताकि गतिविधियों का प्रभावी संचालन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा, जनसंपर्क, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, अनुसूचित जाति विकास, आदिम जाति कल्याण, कौशल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
