स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधिमंडल, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
इसी क्रम में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री सुनील सोनी और श्री मोती लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत किया।
स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति के रायपुर आगमन को लेकर विमानतल परिसर में प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनसे आत्मीय मुलाकात की।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
