कबीरधाम के मढ़मढ़ा, नेवरीगुड़ा सहित कई गांवों में पहुंचे उप मुख्यमंत्री | सड़क, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम और अन्य विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं
मां दुर्गा के चरणों में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद

कबीरधाम/रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देवी पंडालों और मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।
ग्राम मढ़मढ़ा में देवी पंडाल जनसंपर्क का केंद्र बना, जहां उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों के अनुरूप सड़क, सामुदायिक भवन, शेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।
मढ़मढ़ा में कई विकास कार्यों की घोषणा
कवर्धा ग्रामीण मंडल के ग्राम मढ़मढ़ा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थानीय जरूरतों की जानकारी ली।
ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने दैहान के पास मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, यादव समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 9 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये की घोषणा की।
इसके अलावा मुक्तिधाम में शेड निर्माण, पटेल समाज भवन में किचन शेड और दैहान के पास एक हॉर्स पावर क्षमता का बोर स्थापित करने की घोषणा की गई। गांव की सड़कों के विकास के लिए 30 लाख रुपये के श्रममूलक कार्य और 15 लाख रुपये के मुरमीकरण कार्यों की भी घोषणा की गई।
नेवरीगुड़ा के देवी पंडाल में धार्मिक झांकियों का अवलोकन
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम नेवरीगुड़ा पहुंचकर मां दुर्गा के पंडाल में दर्शन किए। यहां छत्तीसगढ़ के 36 देवी-देवताओं, देश के 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धाम के साथ अयोध्या के भगवान श्रीराम तथा भगवान जगन्नाथ की आकर्षक झांकियां स्थापित की गई हैं।
उन्होंने धार्मिक झांकियों का अवलोकन कर पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों की मांग पर नेवरीगुड़ा में सिसरी घाट, मंदिर परिसर में यज्ञ स्थल और मेला स्थल पर सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।
दुल्लापुर में सीसी सड़क और स्मारक की बाउंड्रीवाल
ग्राम दुल्लापुर में उप मुख्यमंत्री ने 2.60-2.60 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़कों के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही शहीद नरेश शर्मा के स्मारक के पास 2 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल बनाए जाने की घोषणा की गई।
ये भी पढ़े…..
जांजगीर-चांपा की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के युवक से की शादी, कलेक्टर कार्यालय में पूरी हुई विवाह की प्रक्रिया
मैनपुरी और सूरजपुरा में किए देवी दर्शन
अपने प्रवास के दौरान विजय शर्मा ग्राम मैनपुरी के दुर्गा पंडाल पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।
इसके बाद वे ग्राम सूरजपुरा स्थित प्रसिद्ध मां राजोदाई मंदिर पहुंचे। यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
उप मुख्यमंत्री के इस ग्रामीण दौरे में धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के साथ स्थानीय समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर चर्चा प्रमुख रही। विभिन्न गांवों में की गई घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति आगे प्रशासनिक प्रक्रिया और क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- सारंगढ़ के सोंडीका जंगल में करंट की चपेट में आने से दो सांभर की मौत, शिकार के लिए बिछाया था 600 मीटर लंबा तार

- सारंगढ़ में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाकर बांधा समां

- रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म और 6 लाख की ठगी का आरोप, मुख्य आरोपी सहित महिला सहयोगी गिरफ्तार

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के गोंदलीबांधा जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है मौत

- सरगुजा में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; नेशनल हाईवे-43 पर मची अफरा-तफरी

- गरियाबंद में स्कूटी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौके पर मौत; मृतक के पास मिली एयर गन

- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांटी मिठाई, उपहार देकर दी शुभकामनाएं

- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

