65 वर्षीय मोतीलाल यादव घर के बरामदे में बना रहे थे चाय, तीन बीघा जमीन अपने नाम कराने और बेचने को लेकर बड़े बेटे से हुआ था विवाद

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जमीन के विवाद में एक बेटे पर अपने 65 वर्षीय पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, बड़े बेटे नीलम उर्फ नथुवा ने पिता मोतीलाल यादव पर हंसिया से गले और सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ के दौरान मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा गांव की है। पुलिस के अनुसार, मोतीलाल यादव के पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि थी। आरोप है कि उनका बड़ा बेटा नीलम इस जमीन को अपने नाम कराने और बेचने का दबाव बना रहा था।
जमीन को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात जमीन को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में नीलम ने हंसिया उठा लिया और मोतीलाल के गले तथा सिर पर कई वार कर दिए।
घटना के समय मोतीलाल घर के बरामदे में चूल्हे पर चाय बना रहे थे। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी ने खून से लथपथ देखा शव
मोतीलाल यादव की पत्नी संपतिया ने पति को खून से लथपथ हालत में देखा तो शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी सौरभ सिंह और शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
अज्ञात व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने हत्या के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति को जिम्मेदार बताने की कोशिश की। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को दूसरी कहानी सुनाई, लेकिन जांच और पूछताछ के दौरान उसकी भूमिका सामने आई।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हंसिया भी बरामद किया गया है।
आरोपी गिरफ्तार, परिवार ने बताई पारिवारिक स्थिति
सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी नीलम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिवार के मुताबिक, नीलम का छोटा भाई बउरा मूक-बधिर और मानसिक रूप से दिव्यांग है। परिजनों ने यह भी बताया कि नीलम का मानसिक संतुलन कभी-कभी बिगड़ जाता था। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :- रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 50 वर्षीय दिनेश पटेल का मिला शव
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

