पहले सेमीफाइनल में अंडरडॉग मानी जा रही संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने लीग की टॉप टीम न्यायधानी नाइट्स को दी शिकस्त, शाहरुख ने शानदार हैट्रिक लगाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रोमांच और शानदार खेल का गवाह बना। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल दिखाया, लेकिन अंत में अंडरडॉग मानी जा रही संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने बाजी मार ली। टीम की जीत में शाहरुख की शानदार हैट्रिक ने अहम भूमिका निभाई।
लीग की अपराजित टीम को सेमीफाइनल में मिली हार
सेमीफाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स चौथी क्वालीफायर टीम के रूप में पहुंची थी, जबकि न्यायधानी नाइट्स अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। नाइट्स ने लीग चरण में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया था। इतना ही नहीं, लीग मैच में उसने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को भी 5-3 से हराया था। इसके बावजूद सेमीफाइनल में स्ट्राइकर्स ने दमदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस अहम मुकाबले को देखने कृषि मंत्री रामविचार नेताम और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल भी स्टेडियम पहुंचे थे।
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने दागे गोल
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की ओर से शाहरुख ने शानदार फ्लिक लगाते हुए गेंद को पोस्ट के दाहिने कोने में पहुंचाया और टीम का खाता खोला। हालांकि, कुछ ही देर बाद न्यायधानी नाइट्स के आदर्श ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
पहले क्वार्टर के 15 मिनट पूरे होने से ठीक पहले चिराग ने मिडफील्ड से मिली गेंद पर शानदार मूव बनाया। उन्होंने स्ट्राइकर्स के डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया और न्यायधानी नाइट्स को बढ़त दिला दी।
दूसरे क्वार्टर में गोलों की बरसात
दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच तेज मुकाबला जारी रहा। आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए लीग में अपना 13वां गोल पूरा किया और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
इसके बाद 24वें मिनट में अरबाज अली ने शानदार खेल दिखाते हुए अपना पहला गोल दागा। मुकाबले में लगातार हो रहे गोलों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।
शाहरुख की हैट्रिक ने पलटा मुकाबला
तीसरे क्वार्टर में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने जोरदार वापसी की। शाहरुख ने न्यायधानी नाइट्स के डिफेंडरों को छकाते हुए फील्ड गोल किया और स्कोर बराबर कर दिया।
इसके कुछ ही समय बाद शमशेर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने से चूक गए। गेंद से मिले रिबाउंड का फायदा उठाते हुए शाहरुख ने एक और गोल दाग दिया। इस गोल के साथ उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
आखिरी क्वार्टर में 6-3 से दर्ज की जीत
अंतिम क्वार्टर में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर दिया। आर्यन जेस ने सर्कल के अंदर मिले बेहतरीन पास को गोल में बदलकर टीम का पांचवां गोल किया।
इसके बाद ओम कुमार यादव ने निशांत तिर्की के साथ मिलकर शानदार तालमेल दिखाया और टीम का छठा गोल दाग दिया। इस तरह संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराकर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
यह भी पढ़ें :- अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी पर जानें 12 राशियों का भविष्यफल : आज का राशिफल 1 नवंबर 2026
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6 छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां
























