शादी का झांसा देकर QR कोड से वसूली जाती थी रकम, तीन महीने से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; संचालक गिरफ्तार

दुर्ग। शादी के सपने दिखाकर देशभर के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले फर्जी मैरिज ब्यूरो का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर कल्याण मैट्रिमोनी, एलिट मैच मैट्रिमोनी और फ्यूचर पार्टनर के नाम से फर्जी प्रोफाइल संचालित कर रहा था। शादी के इच्छुक लोगों को एआई (AI) से तैयार काल्पनिक युवतियों की तस्वीरें दिखाकर अपने जाल में फंसाया जाता था। पुलिस ने मामले में मैरिज ब्यूरो के संचालक परमानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर शादी का प्रचार कर बनाते थे शिकार
एएसपी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए विवाह संबंधी प्रचार करता था। संपर्क करने वाले लोगों से उनका बायोडाटा और पसंद पूछी जाती थी। इसके बाद पसंद की लड़की से शादी कराने का भरोसा दिलाकर पहले 2,000 रुपये जमा कराए जाते थे।
इसके बाद अलग-अलग बहानों और नामों से पीड़ितों से अतिरिक्त रकम मांगी जाती थी। भुगतान के लिए QR कोड भेजा जाता था। जैसे ही पैसे मिलते, पीड़ित का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता और उससे संपर्क बंद कर दिया जाता था।
नौकरी का झांसा देकर युवतियों को रखा था काम पर
सूचना मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने उत्तर गंगोत्री भवन स्थित परिसर में दबिश दी। वहां से संचालक परमानंद यादव के साथ चार युवतियां भी मिलीं। पुलिस पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उन्हें नौकरी देने का झांसा देकर बुलाया गया था और 7 हजार रुपये मासिक वेतन देने का भरोसा दिया गया था।
तीन महीने से संचालित हो रहा था फर्जी कॉल सेंटर
पुलिस ने मौके से 22 कीपैड मोबाइल, 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 16 सिम कार्ड, कंप्यूटर, वाई-फाई उपकरण, बैंक पासबुक और चेकबुक, QR कोड सहित 1.64 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री और नकदी की कुल कीमत 2.83 लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में पता चला कि यह फर्जी कॉल सेंटर करीब तीन महीने से संचालित हो रहा था। यहां रोजाना 20 से 50 कॉल किए या रिसीव किए जाते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :- अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी पर जानें 12 राशियों का भविष्यफल : आज का राशिफल 1 नवंबर 2026
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- सारंगढ़ के सोंडीका जंगल में करंट की चपेट में आने से दो सांभर की मौत, शिकार के लिए बिछाया था 600 मीटर लंबा तार

- सारंगढ़ में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाकर बांधा समां

- रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म और 6 लाख की ठगी का आरोप, मुख्य आरोपी सहित महिला सहयोगी गिरफ्तार

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के गोंदलीबांधा जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है मौत

- सरगुजा में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; नेशनल हाईवे-43 पर मची अफरा-तफरी

- गरियाबंद में स्कूटी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौके पर मौत; मृतक के पास मिली एयर गन

- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांटी मिठाई, उपहार देकर दी शुभकामनाएं

- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

