दूसरे की जमीन को अपना बताकर होटल और जमीन बेचने का सौदा करने का आरोप, शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन और नकद मिलाकर दिए थे 36 लाख रुपये

रायपुर। राजधानी रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ 36 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दंपती ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर शराब कारोबारी आशीष जायसवाल से होटल और जमीन बेचने का सौदा किया तथा 36 लाख रुपये ले लिए। जमीन का स्वामित्व आरोपियों के नाम पर नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिचित के जरिए हुई थी दीपक और बरखा से पहचान
शिकायतकर्ता आशीष जायसवाल ने पुलिस को बताया कि परिचित जगदीश जायसवाल के माध्यम से उनकी पहचान दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन से हुई थी। जगदीश ने उन्हें 1600 वर्गफुट की जमीन उपलब्ध होने की जानकारी दी थी, जिस पर वर्तमान में एटमास्फिरिया रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। उन्हें बताया गया था कि जमीन और रेस्टोरेंट दोनों बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
इसके बाद आशीष जायसवाल और उनके दोस्त ने मिलकर दीपक टंडन और बरखा टंडन के खातों में रकम भेजनी शुरू की। शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में एक लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दिए गए। इसके बाद तीन किश्तों में 25 लाख रुपये और अतिरिक्त 3 लाख तथा 2 लाख रुपये मिलाकर कुल 30 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा होटल पहुंचकर 5 लाख रुपये नकद भी दिए गए। इस तरह कुल भुगतान 36 लाख रुपये बताया गया है।
जमीन दूसरे के नाम पर होने की जानकारी मिलने पर खुला मामला
शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उन्हें पता चला कि जिस जमीन को बेचने का सौदा किया गया था, वह दीपक टंडन और बरखा टंडन के नाम पर नहीं है। जमीन के स्वामित्व की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें अपने साथ कथित धोखाधड़ी का पता चला।
आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने और एसटी-एससी एक्ट के मामले में फंसाकर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी गई।
दीपक बिलासपुर पुलिस की रिमांड पर, पत्नी हिरासत में
शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने दीपक टंडन और बरखा टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, बरखा टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दीपक टंडन को बिलासपुर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
पहले भी लग चुके हैं धोखाधड़ी के आरोप
बताया गया है कि दीपक टंडन और उनकी पत्नी के खिलाफ इससे पहले भी FIR दर्ज हो चुकी है। दोनों पर पहले भी धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस नए मामले के सामने आने के बाद दंपती के खिलाफ कथित ठगी के अन्य पीड़ितों के भी सामने आने की जानकारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और जमीन के स्वामित्व संबंधी रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में 54.60 करोड़ रुपये की शराब बिकी, पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

