5 से 9 नवंबर के बीच आबकारी विभाग को मिला 3.95 करोड़ रुपये अधिक राजस्व, 9 नवंबर को बिक्री में दर्ज हुई सबसे ज्यादा 12.3 प्रतिशत की वृद्धि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की बिक्री से आबकारी विभाग को 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस बार शराब की बिक्री में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रकम के लिहाज से यह वृद्धि करीब 3 करोड़ 95 लाख रुपये है।
पांच दिनों में 54.60 करोड़ रुपये की बिक्री

आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर के बीच प्रदेश में कुल 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार 510 रुपये की शराब की बिक्री हुई। जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के पांच दिनों में 50 करोड़ 65 लाख 46 हजार 390 रुपये की शराब बिकी थी।
इस तरह पिछले साल की तुलना में इस बार शराब की बिक्री में करीब 3 करोड़ 95 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
शुरुआती दिन बिक्री में गिरावट, फिर लगातार बढ़ोतरी
आंकड़ों के अनुसार, 5 नवंबर को शराब की कुल बिक्री 8.98 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 2.3 प्रतिशत कम थी। हालांकि, इसके बाद बिक्री में लगातार तेजी दर्ज की गई।
- 6 नवंबर: बिक्री में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि।
- 7 नवंबर: बिक्री में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि।
- 8 नवंबर: बिक्री में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि।
- 9 नवंबर: बिक्री में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि।
इस अवधि में 9 नवंबर को पिछले साल की तुलना में सबसे अधिक 12.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
देशी से ज्यादा विदेशी स्पिरिट की बिक्री
शराब की अलग-अलग श्रेणियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 5 से 9 नवंबर के बीच देशी शराब की बिक्री करीब 19.55 करोड़ रुपये रही। वहीं, विदेशी स्पिरिट की बिक्री 29.66 करोड़ रुपये दर्ज की गई। इसके अलावा माल्ट श्रेणी की शराब की बिक्री करीब 5.38 करोड़ रुपये रही।
आबकारी विभाग के आंकड़ों से स्पष्ट है कि पांच दिनों की अवधि में पहले दिन बिक्री में गिरावट के बाद अगले चार दिनों तक लगातार बढ़ोतरी हुई। इस दौरान विदेशी स्पिरिट की बिक्री सबसे अधिक रही।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

