
रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में हुआ विमोचन, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे मौजूद; सिंधी समाज ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में पूज्य माता साहिब हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे। शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से यह विशेष सिक्का जारी किया गया है।
सिंधी समाज के लिए इसे गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए माता साहिब हासी देवी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होना देश-विदेश में रहने वाले सिंधी समुदाय के लोगों के लिए गर्व का विषय है।
सिक्के पर अंकित है माता साहिब हासी देवी का चित्र
भारत सरकार द्वारा जारी इस विशेष स्मारक सिक्के पर पूज्य माता साहिब हासी देवी की छवि अंकित है। सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है।
इस स्मारक सिक्के को जारी करने का उद्देश्य माता साहिब हासी देवी के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। उनकी स्मृति में जारी यह सिक्का उनके अनुयायियों और सिक्का संग्राहकों के लिए भी विशेष महत्व रखता है।
शदाणी दरबार की इकाइयों से होगी बुकिंग
स्मारक सिक्के के विमोचन के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे। बुकिंग की प्रक्रिया, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित इकाइयों से संपर्क करना होगा।
संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने दिया स्वागत उद्बोधन
कार्यक्रम में पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने स्वागत उद्बोधन दिया। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू उपस्थित रहे। इनके अलावा मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, शदाणी दरबार के सदस्य तथा देशभर से आए जनप्रतिनिधि और सिंधी समाज के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए।
ये भी पढ़े….. रेलवे मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित, 24 नवंबर से 15 जनवरी तक रद्द रहेंगी कई सेवाएं
रायपुर जिला एक नज़र
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

- रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 50 वर्षीय दिनेश पटेल का मिला शव

- रायपुर में तेज रफ्तार स्कोडा ने बलेनो को मारी टक्कर, 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

- दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों को राहत, रायपुर से गुजरने वाली 7 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

- राज्योत्सव विशेष: नवा रायपुर में डिजिटल तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय बलिदानियों की शौर्यगाथाएं, 3 लाख से अधिक लोग पहुंचे संग्रहालय

- रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से कहा—अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें, रोजगार देने वाले बनें

