दीपावली पर पटाखे की चिंगारी को लेकर शुरू हुआ विवाद, अगले दिन घर पहुंचकर की मारपीट; शिकायत करने पर दोबारा पीटने की धमकी देने का आरोप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को उसके परिवार के सामने जूतों से पीटते नजर आ रहे हैं। मारपीट में युवक के सिर और कान के पास गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायल युवक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पटाखे की चिंगारी को लेकर हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात हंडी चौक अनाथालय रोड निवासी निमिश अग्रवाल अपने दोस्त के साथ शहर के सिग्नल चौक पर पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी छिटकने को लेकर अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल और लक्षेस शुक्ला नाम के तीन युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने निमिश और उसके दोस्त के साथ मारपीट की।
अगले दिन घर पहुंचकर परिवार के सामने पीटा
आरोप है कि अगले दिन तीनों युवक निमिश के घर पहुंच गए और परिवार के सामने ही उसके साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जूतों से पीटा। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने आरोपियों को रोकने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निमिश आरोपियों के पैर छूकर माफी मांगता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है।
सिर और कान के पास आई गंभीर चोट
मारपीट के दौरान निमिश के सिर और कान के पास गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा। किसी तरह मामला शांत होने के बाद वह इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि अस्पताल से लौटने के बाद भी युवकों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने थाने में शिकायत की तो दोबारा मारपीट करेंगे।
शिकायत करने पर दोबारा पीटने की धमकी का आरोप
निमिश अग्रवाल के मुताबिक, दीपावली की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त के साथ सिग्नल चौक के पास पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी को लेकर तीन युवकों से विवाद हुआ। उसने आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर उसके और उसके दोस्त के साथ मारपीट की।
निमिश का कहना है कि अगले दिन सुबह अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल और लक्षेस शुक्ला उसके घर पहुंचे और परिवार के सामने फिर से मारपीट की। साथ ही थाने में शिकायत करने पर दोबारा मारने की धमकी दी। इसके बाद सोमवार रात निमिश कोतवाली थाने पहुंचा और तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें : खरसिया बस स्टैंड के पास चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अब भी फरार
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- रायगढ़ में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, परिवार के सामने जूतों से पीटा; तीन युवकों पर मारपीट का आरोप

- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

- मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 220 बिस्तर अस्पताल और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

- खरसिया बस स्टैंड के पास चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अब भी फरार

- सारंगढ़ के सोंडीका जंगल में करंट की चपेट में आने से दो सांभर की मौत, शिकार के लिए बिछाया था 600 मीटर लंबा तार

- सारंगढ़ में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाकर बांधा समां

- रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म और 6 लाख की ठगी का आरोप, मुख्य आरोपी सहित महिला सहयोगी गिरफ्तार

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के गोंदलीबांधा जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है मौत

- सरगुजा में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; नेशनल हाईवे-43 पर मची अफरा-तफरी

- गरियाबंद में स्कूटी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौके पर मौत; मृतक के पास मिली एयर गन

- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांटी मिठाई, उपहार देकर दी शुभकामनाएं

- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

