खरसिया के बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन में युवती और उसके मित्र को डराकर लूटपाट की गई। युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर खरसिया पुलिस ने अपराध दर्ज कर महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवती के मित्र के साथ डंडे से मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया और फिर युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों पर घटना का वीडियो बनाने और किसी को जानकारी देने पर धमकाने का भी आरोप है।
रेलवे स्टेशन जाने के दौरान रॉक गार्डन पहुंचे थे युवक-युवती
पीड़िता के आवेदन के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को वह अपने गांव से एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन सक्ती जाने के लिए निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों घूमते हुए दोपहर में खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा पहुंच गए। इसी दौरान गार्डन में सीढ़ियां चढ़ते समय पीछे से दो युवक आए और उन्हें डराने-धमकाने लगे।
आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती के मोबाइल में रखे 1,200 रुपये और उसके मित्र से 10,000 रुपये लूट लिए। इसके बाद डंडे से युवक के सिर और शरीर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया। युवक के बेहोश होने पर आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
कुछ समय बाद युवक को होश आया तो आरोपियों ने दोनों का वीडियो बनाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े आरोपी
पीड़िता की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव और थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसके बाद खरसिया पुलिस की टीम ने बोतल्दा में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। संदेहियों के फोटो युवती को दिखाकर आरोपियों की पहचान कराई गई। इसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण भी कराया।
आईफोन, लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल डंडा जब्त
पुलिस के अनुसार, पूछताछ और आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी फनेश्वर प्रसाद पटेल से घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया आईफोन और लूटी गई रकम में से 1,500 रुपये बरामद किए गए। वहीं आरोपी राहुल पटेल से 3,000 रुपये और वारदात में इस्तेमाल डंडा जब्त किया गया।
आरोपियों के मोबाइल की जांच के दौरान अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। पुलिस इनके संबंध में भी जांच कर रही है।
दोनों आरोपी कंपनियों में करते हैं मजदूरी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पटेल (21 वर्ष), पिता कुलेश्वर पटेल, निवासी बोतल्दा थाना खरसिया और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20 वर्ष), पिता कुसुम प्रसाद पटेल, निवासी बोतल्दा थाना खरसिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राहुल पटेल शारडा कंपनी डभरा और फनेश्वर प्रसाद पटेल SKY कंपनी चपले में मजदूरी करता है।
खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 597/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 309(6) और 70 के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
एसएसपी ने कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध पर होगी कठोर कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से लेती है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस मामले का त्वरित खुलासा करने में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक विशोप सिंह, सत्या सिदार, योगेश साहू, सूरज साहू, अनूप मिंज सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

