पिछले तीन वर्षों में 24 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूरा, करीब 1.68 लाख लोगों को मिला बारहमासी आवागमन का लाभ; 140 करोड़ के 19 पुल निर्माणाधीन और 92 करोड़ के 10 नए पुल स्वीकृत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिला कांकेर के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा बड़े पुलों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। विभाग और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में विकास की नई राह खुल रही है। पिछले तीन वर्षों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 174 करोड़ रुपये की लागत से 24 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूरा किया गया है। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर संभाग में सड़क और पुल निर्माण के कार्यों में भी तेजी आई है।
कोयलीबेड़ा-पखांजूर मार्ग पर बने महत्वपूर्ण पुल
कांकेर के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल कोयलीबेड़ा से पखांजूर मार्ग पर वालेर नदी में 20 करोड़ रुपये, मेढ़की नदी में 12 करोड़ रुपये और महला नदी में 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पुलों का निर्माण किया गया है।
इसी तरह भैंसगांव से आतुरबेड़ा मार्ग पर मेढ़की नदी में 9 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल बनाया गया है। इन पुलों से क्षेत्र में आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुगम हुई है। साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिली है।
इन निर्माण कार्यों से जिले के लगभग 210 गांवों की 1 लाख 68 हजार आबादी को विकासखंड, तहसील और जिला मुख्यालय से बारहमासी संपर्क की सुविधा मिली है।
कुछ महीनों में 61 करोड़ के 9 पुलों का निर्माण पूरा
नक्सल समस्या समाप्त होने के बाद कांकेर जिले में बड़े पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी आई है। पिछले कुछ महीनों में ही 61 करोड़ रुपये की लागत से 9 उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण पूरा कराया गया है।
इनमें करेगांव-मंडगांव मार्ग पर 7 करोड़ 46 लाख रुपये, बांसपत्तर-तिरियारपानी मार्ग पर 4 करोड़ 58 लाख रुपये, टुरी नदी पर 4 करोड़ 50 लाख रुपये और कापसी (पी.वी.-130)-पखांजूर मार्ग पर त्रास नाला में 6 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से बने पुल शामिल हैं।
इन पुलों के निर्माण से जिले के 80 गांवों की लगभग 56 हजार आबादी को सालभर आवागमन की सुविधा मिली है। इससे लोगों के लिए उच्च शिक्षा, व्यापार, उन्नत कृषि, पर्यटन गतिविधियों, सामाजिक-सांस्कृतिक संपर्क, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और शासन की योजनाओं तक पहुंच आसान हुई है।
महाराष्ट्र से अंतरराज्यीय संपर्क भी होगा मजबूत
नक्सल समस्या समाप्त होने के बाद नारायणपुर माड़ क्षेत्र सहित कांकेर जिले के सुदूर अंचलों में विकास और अंतरराज्यीय संपर्क मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण कराया जा रहा है।
इसके तहत मरबेड़ा-सितरम मार्ग पर कोटरी नदी में 19 करोड़ रुपये, कोयलीबेड़ा-दुता मार्ग पर मेढ़की नदी में 10 करोड़ रुपये और ताड़ोकी-बैहासाल्हेभाट मार्ग पर मेढ़की नदी में 6 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा सोनपुर-नारायणपुर मार्ग पर बेचाघाट में कोटरी नदी पर 17 करोड़ रुपये की लागत से बड़े पुल का निर्माण तेजी से जारी है। इन पुलों के तैयार होने से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और महाराष्ट्र से अंतरराज्यीय संपर्क भी सुगम होगा।
140 करोड़ के 19 पुल निर्माणाधीन, 92 करोड़ के 10 नए पुल स्वीकृत
कांकेर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य जिला मार्गों, राज्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने के लिए राज्य शासन द्वारा 140 करोड़ रुपये की लागत से 19 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इनका निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
इसके साथ ही 92 करोड़ रुपये की लागत से 10 नए उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इनका काम जल्द शुरू किया जाएगा।
स्वीकृत पुलों में राजनांदगांव-बैलाडीला मार्ग पर निब्रा नदी में 6 करोड़ रुपये, मरोड़ा-बेलगांव-छोटेबिटिया मार्ग पर बेलगांव नाला में 4 करोड़ रुपये, भानुप्रतापपुर-पखांजूर मार्ग पर पासंगी नाला में 5 करोड़ 50 लाख रुपये, कोदाभाट-माटवाड़ा-मोदी मार्ग पर दूध नदी में 16 करोड़ रुपये, सटेली-डांगरा मार्ग पर खंडी नदी में 12 करोड़ रुपये और हाटकर्रा-कोटगांव मार्ग पर चिनार नदी में 6 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण शामिल हैं।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ना और लोगों को विकासखंड, तहसील तथा जिला मुख्यालय तक पूरे साल सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

