भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर शिकागो, टोरंटो, लंदन और ह्यूस्टन में हुए आयोजन; छत्तीसगढ़ के प्रवासी समुदाय ने शहीद वीर नारायण सिंह सहित जनजातीय नायकों के योगदान को वैश्विक मंच पर किया प्रस्तुत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की गूंज इस वर्ष अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन तक सुनाई दी। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2026 में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) ने भारतीय दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों, उच्चायोग और विभिन्न भारतीय सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसका उद्देश्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को उनकी गौरवशाली विरासत से परिचित कराना है। इस वर्ष 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर NACHA के पदाधिकारियों और छत्तीसगढ़ी प्रवासी समुदाय ने भी इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिकागो में गणेश कर के नेतृत्व में एक मंच पर आए विभिन्न राज्यों के संगठन
अमेरिका के शिकागो स्थित नेशनल इंडिया हब में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न भारतीय राज्यों के सामुदायिक संगठनों ने एकजुट होकर देश की जनजातीय विरासत का उत्सव मनाया।
भारतीय महावाणिज्य दूत आनंद प्रकाश ने समारोह में देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक विरासत में जनजातीय समुदायों के योगदान को रेखांकित किया। आयोजन के सामुदायिक समन्वय और नेतृत्व की जिम्मेदारी भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से NACHA के वरिष्ठ प्रतिनिधि गणेश कर को सौंपी गई थी।
उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा, मणिपुर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के संगठनों को एक मंच पर लाया गया। इस अवसर पर NACHA के शिकागो चैप्टर अध्यक्ष तेजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी समाज की भूमिका और महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला।
महावाणिज्य दूत ने दीपाली सरावगी का किया सम्मान
शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत आनंद प्रकाश ने NACHA की वैश्विक अध्यक्ष दीपाली सरावगी को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में प्रदान किए गए प्रतिष्ठित ‘छत्तीसगढ़ अप्रवासी सम्मान 2026’ के लिए बधाई दी। जनजातीय गौरव दिवस समारोह के मंच पर उनका अभिनंदन और सम्मान भी किया गया।
दीपाली सरावगी यह सम्मान प्राप्त करने वाली पहली महिला हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रवासी भारतीय समुदाय को एकजुट करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान मजबूत करने में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवसर पर दीपाली सरावगी ने भगवान बिरसा मुंडा के साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश साझा किया। साथ ही छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गणेश कर ने कहा कि वे मूल रूप से बस्तर के रहने वाले हैं और छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति तथा ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजन के सामुदायिक समन्वय की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनका उद्देश्य केवल एक राज्य की संस्कृति का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के समुदायों को एक मंच पर लाकर सभी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सामूहिक श्रद्धांजलि देना था।
कनाडा में बिलासपुर के पंकज अग्रवाल ने संभाली अहम जिम्मेदारी
कनाडा के टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने NACHA, टीम ओडिशा, OSC, BAJKA, TAKA, UPICA और TSS सहित विभिन्न संगठनों के सहयोग से जनजातीय गौरव दिवस मनाया।
भारतीय महावाणिज्य दूत महावीर सिंहवी ने दीप प्रज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक योगदान और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
इस आयोजन में मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी, NACHA कनाडा चैप्टर के अध्यक्ष और वैश्विक प्रवासी समुदाय के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने नेतृत्व एवं समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, पारंपरिक कला, चित्रकला और वेशभूषा प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारत की विविध जनजातीय संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों और प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
पंकज अग्रवाल ने कहा कि विदेशों में रहकर अपने प्रदेश के जनजातीय नायकों और उनकी विरासत को प्रस्तुत करना प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व की बात है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लंदन के नेहरू सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का प्रदर्शन
ब्रिटेन की राजधानी लंदन के प्रतिष्ठित नेहरू सेंटर में आयोजित ‘द ट्राइबल टेपेस्ट्री 2026’ कार्यक्रम में NACHA UK ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और जनजातीय परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और छत्तीसगढ़, झारखंड तथा मध्यप्रदेश के राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनजातीय समुदायों के इतिहास, स्वतंत्रता संघर्ष, लोककला और सांस्कृतिक विविधता को प्रमुखता दी गई।
NACHA UK की ओर से अरविंद साहू, पियाली और अन्य कार्यकारी सदस्यों ने भारतीय उच्चायोग तथा सामुदायिक प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, सांस्कृतिक परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर विचार साझा किए गए। पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविधता में एकता का संदेश दिया गया।
ह्यूस्टन में जनजातीय गौरव दिवस के साथ मनाया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस
अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास के कार्यक्रम में जनजातीय गौरव दिवस और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की भावना को एक साथ मनाया गया।
इस अवसर पर NACHA के कार्यकारी प्रतिनिधि हिमांशु थवैत और नंदा तिवारी ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय विरासत, लोकसंस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का संदेश साझा किया।
दुनिया तक छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों की गाथा पहुंचाना NACHA का संकल्प
NACHA की वैश्विक अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ अप्रवासी सम्मान 2026 से सम्मानित दीपाली सरावगी ने कहा कि यह सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है कि प्रवासी समुदाय के प्रतिनिधि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों में भारतीय दूतावासों और उच्चायोग के साथ मिलकर भारत की जनजातीय विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस की ऐतिहासिक पहल के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के अनेक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को राष्ट्रीय सम्मान मिला है।
दीपाली सरावगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की धरती है। प्रदेश की पहचान केवल प्राकृतिक संपदा से नहीं, बल्कि बस्तर से सरगुजा तक फैली समृद्ध जनजातीय परंपराओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विविधता से भी है।
उन्होंने कहा कि NACHA का उद्देश्य दुनिया भर में बसे छत्तीसगढ़वासियों को एकजुट करना और आने वाली पीढ़ियों को अपने प्रदेश के इतिहास, संस्कृति तथा महान नायकों के योगदान से परिचित कराना है। उन्होंने शिकागो, टोरंटो, लंदन और ह्यूस्टन में आयोजन से जुड़े NACHA पदाधिकारियों, भारतीय राजनयिक मिशनों, सहयोगी संगठनों, कलाकारों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

