ब्यौहारी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बदरचुआ में दाल-चावल खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टियां, भोजन का नमूना जांच के लिए भेजा गया; कलेक्टर ने अधिकारियों को नोटिस जारी किया

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी विकासखंड स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय बदरचुआ में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 15 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।
दाल-चावल खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय बदरचुआ में स्व सहायता समूह की ओर से बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन के तहत दाल-चावल तैयार किया गया था। भोजन करने के कुछ समय बाद 15 से अधिक बच्चों को पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत होने लगी।
बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ब्यौहारी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद स्कूल में परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
भोजन का नमूना जांच के लिए भेजा गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को परोसे गए भोजन का नमूना लेकर जांच के लिए खाद्य विभाग को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को जारी किया नोटिस
घटना पर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत ब्यौहारी और बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही संबंधित स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन के कार्य से पृथक कर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
सरकारी स्कूलों में बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यान्ह भोजन योजना संचालित की जाती है। ऐसे में भोजन करने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना ने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा रद्द, कम दृश्यता के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका विमान
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

