रविवार दोपहर खाने-पीने की दुकानों में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस दौरान एक दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भारी नुकसान हुआ है। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
खाने-पीने की दुकानों में फैली आग
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर चौपाटी में अलग-अलग खाने-पीने की दुकानें संचालित होती हैं। रविवार दोपहर अचानक एक दुकान में आग लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी के दौरान एक दुकान में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ।
आग लगने की स्पष्ट वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। आग की वजह से दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए जुटे रहे। आग लगने की घटना के बाद चौपाटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जोन अध्यक्ष ने दी घटना की जानकारी
जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने बताया कि जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। आग करीब 5 से 6 दुकानों में लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। जांच के बाद ही आगजनी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, संचालिका गिरफ्तार
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

