पाली ब्लॉक के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल धतूरा का बताया जा रहा वीडियो, प्राचार्य ने स्कूल प्रबंधन समिति और परिजनों की बैठक के बाद जारी किया नोटिस।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूली बच्चों के नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मामला पाली ब्लॉक के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल धतूरा का है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल के प्राचार्य ने कार्रवाई करते हुए दो छात्राओं और पांच छात्रों सहित कुल सात विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने का नोटिस जारी किया है।
छात्र-छात्राओं के नशा करने का वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो 14 नवंबर का बताया जा रहा है। इसमें कक्षा 9वीं की दो छात्राएं शराब और सिगरेट पीती नजर आ रही हैं। वहीं, पांच छात्र स्कूल से बाहर जाकर गांजा पीते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया और स्कूल प्रबंधन ने इसकी जांच और कार्रवाई शुरू की।
बैठक के बाद सात विद्यार्थियों को TC का नोटिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल के प्राचार्य बलभद्र सिंह ने स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और संबंधित विद्यार्थियों के परिजनों की बैठक बुलाई। बैठक में घटना को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद दो छात्राओं और पांच छात्रों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने का नोटिस जारी किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई जानकारी
स्कूल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से भेज दी है। हालांकि, इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल सात विद्यार्थियों को जारी किए गए नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
खबरें और भी
रायगढ़ में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, बांस के डंडे से पीटने के बाद पैर से दबाया गला
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

