ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई, ग्राहक बनाकर भेजे गए पाइंटर के संकेत पर मकान में दी दबिश; 2 हजार रुपये और मोबाइल जब्त।

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों और अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 18 नवंबर 2026 को केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर गोविंद साहू (52 वर्ष), निवासी बोईरदादर विजयपुर को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
मुखबिर की सूचना पर बनाई गई पुलिस टीम
पुलिस को 18 नवंबर को सूचना मिली थी कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की टीम गठित की गई।
ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही दबिश
पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी की और एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। पाइंटर से निर्धारित संकेत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेरकर दबिश दी।
तलाशी के दौरान मकान में गोविंद साहू मिला। वहीं, एक कमरे में युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, युवती से पूछताछ में आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक कार्य के लिए लाने की बात सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने पैसों की जरूरत के चलते इस गतिविधि में शामिल होने की बात बताई।
2 हजार रुपये और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर चक्रधरनगर थाने में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना और महिला आरक्षक प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध और अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील भी की।
खबरें और भी
रायगढ़ में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, बांस के डंडे से पीटने के बाद पैर से दबाया गला
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

