खमतराई के शिवानंद नगर स्थित मकान का ताला तोड़कर की थी चोरी, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के शिवानंद नगर स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहन ताम्रकार (20) गुढ़ियारी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
परिवार के साथ गांव गए थे मकान मालिक
पुलिस के मुताबिक, शिवानंद नगर की अंजनी विहार कॉलोनी निवासी शिव निर्मलकर 8 नवंबर को अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गृहग्राम गए थे। 12 नवंबर को जब वे वापस लौटे तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर अलमारी और उसका लॉकर भी टूटा मिला।
जांच करने पर पता चला कि मकान से सोने-चांदी के जेवर, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान गायब हैं। इसके बाद उन्होंने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपी का सुराग
मामले की जांच के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा पुराने चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाई।
इसी दौरान रोहन ताम्रकार को घटना के आसपास संदिग्ध हालत में देखे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
करीब 10 लाख का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी रोहन ताम्रकार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।
खबरें और भी
रायगढ़ में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, बांस के डंडे से पीटने के बाद पैर से दबाया गला
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

