ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का लालच देने के मामले में साइबर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार महिला को जतरी से पकड़ा

रायगढ़, 17 नवंबर 2026। शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना रायगढ़ ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मीरा सोनवानी (57 वर्ष) मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां है। पुलिस के अनुसार, वह अपनी बेटी के साथ मिलकर गांव की महिलाओं को निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का झांसा देने और उनसे रकम जमा कराने में सहयोग करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रकम दोगुनी करने का भरोसा देकर महिलाओं से ली गई रकम
पुलिस के अनुसार, थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी हारा बाई निषाद (36 वर्ष) सहित गांव की अन्य महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम जतरी की मेनका सारथी, जिसका विवाह जिला सक्ती के ग्राम बरतुंगा निवासी अक्षय सारथी से हुआ है, मायके आने पर महिलाओं को बताती थी कि वह और उसका पति शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
आरोप है कि मेनका ने महिलाओं को विश्वास में लेकर अपने बताए अनुसार रकम निवेश करने पर कम समय में मोटा मुनाफा मिलने और रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। उसने यह भी कहा कि यदि रकम दोगुनी नहीं हुई तो वह और उसका पति अपनी गारंटी पर दोगुनी रकम वापस दिलाएंगे। इस झांसे में आकर गांव की कई महिलाओं ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से पैसे देना शुरू कर दिया।
70 लाख 77 हजार 901 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत
शिकायत के अनुसार, 6 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच हारा बाई निषाद से 17 लाख 53 हजार रुपये और अन्य महिलाओं से निवेश के नाम पर कुल 70 लाख 77 हजार 901 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में मेनका सारथी ने कुछ निवेशकों को मुनाफे की रकम लौटाकर उनका विश्वास जीता। बाद में महिलाओं को न तो मुनाफा दिया गया और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई। पीड़ितों ने जब अपनी रकम मांगी तो पता चला कि पैसे शेयर मार्केट में निवेश करने के बजाय निजी उपयोग में लिए गए थे।
आरोप है कि रकम लौटाने से इनकार करने के साथ शिकायत करने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। कई महिलाओं ने दूसरे बैंकों से ऋण लेकर निवेश के लिए पैसे दिए थे, जिनकी किस्तें उन्हें खुद चुकानी पड़ रही थीं।
बैंक खातों के लेनदेन से खुली आरोपियों की भूमिका
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। बैंक खातों के लेनदेन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 22 जुलाई 2026 को साइबर थाना में अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत मेनका सारथी, उसके पति अक्षय सारथी और मीरा सोनवानी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पीड़ित महिलाओं और आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। इसमें मीरा सोनवानी के तीन अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला। बैंक ट्रांजेक्शन, पीड़ितों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जिला सक्ती के ग्राम बरतुंगा में दबिश देकर 6 अक्टूबर को मुख्य आरोपी मेनका सारथी को गिरफ्तार किया था।
मिनकेतन सिदार और अक्षय सारथी भी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मेनका सारथी ने बताया कि रायगढ़ के ढिमरापुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने के दौरान उसकी पहचान मिनकेतन सिदार से हुई थी। जांच में मिनकेतन सिदार की भूमिका भी सामने आई। उस पर निवेश के नाम पर लोगों से रकम लेने की योजना बनाने का आरोप है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी मिनकेतन सिदार (40 वर्ष), पिता ब्रह्मा सिदार, निवासी आमगांव थाना तमनार और अक्षय सारथी को तमनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
जतरी में दबिश देकर मीरा सोनवानी को पकड़ा
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार आरोपी मीरा सोनवानी की तलाश कर रही थी। पूर्व में दी गई दबिश के दौरान वह नहीं मिली थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने ग्राम जतरी में दबिश देकर मीरा सोनवानी, पति स्वर्गीय महेंद्र कुमार सोनवानी (57 वर्ष), निवासी ग्राम जतरी थाना पुसौर को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के आधार पर मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के बैंक खाते की जानकारी भी जब्त की गई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य फरार आरोपी की तलाश और विवेचना जारी है।
एसएसपी की अपील- रकम दोगुनी करने के दावे से रहें सावधान
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि शेयर मार्केट में कम समय में रकम दोगुनी करने या निश्चित और असामान्य मुनाफा देने का दावा करने वाली निवेश योजनाओं से सावधान रहें। अपनी मेहनत की कमाई किसी अनजान व्यक्ति के भरोसे या बिना वैधानिक जांच के निवेश न करें।
उन्होंने कहा कि आर्थिक धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। रायगढ़ पुलिस आर्थिक अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक संजय नाग और साइबर थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

