घरघोड़ा पुलिस ने 1.80 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिलें की जब्त, नंबर प्लेट तोड़कर और रंग बदलकर छिपा रहे थे पहचान; तीसरा आरोपी फरार

रायगढ़, 11 नवंबर। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस को बाइक चोर गिरोह के खिलाफ सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक अन्य साथी फरार है। बरामद दोनों मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
CISF कार्यालय के सामने से चोरी हुई थी पल्सर
पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को नीलम संजीव बेक, पिता मनोहर बेक, उम्र 37 वर्ष, निवासी मकरीबंधा, थाना तुमला, जिला जशपुर, वर्तमान में CISF इकाई NTPC तिलाईपाली में पदस्थ, ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया था कि 7 अक्टूबर की सुबह लैलूंगा रोड स्थित घरघोड़ा CISF कार्यालय के गेट के सामने खड़ी उनकी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-LF-3373 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 312/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
शनि मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने आरोपियों और चोरी गई मोटरसाइकिल की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय मुखबिरों से जानकारी जुटाने और संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए थे।
इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर 10 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने लैलूंगा मेन रोड स्थित शनि मंदिर के पास घेराबंदी की। यहां दो संदिग्ध सुकसागर राठिया निवासी कोनपारा और देव पैंकरा निवासी नेगीपारा, घरघोड़ा को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों चोरी की बाइक बेचने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे।
शराब और पार्टी के लिए करते थे बाइक चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शराब पीने और पार्टी करने के लिए पैसों का इंतजाम करने की नीयत से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने करीब एक माह पहले CISF कार्यालय के गेट के सामने से काले रंग की पल्सर और ग्राम ओंगना, धरमजयगढ़ से काले-सफेद रंग की एक अन्य पल्सर चोरी करने की बात बताई।
नंबर प्लेट तोड़ी, इंजन नंबर मिटाने और रंग बदलने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी। इसके अलावा इंजन नंबर को पत्थर से घिसकर मिटाने का प्रयास किया था। सफेद रंग की पल्सर के सफेद हिस्सों पर काला रंग पोतकर उसकी पहचान बदलने की कोशिश भी की गई थी।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों पल्सर मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कर ली हैं। मामले में साक्ष्य मिटाने के प्रयास के आरोप में धारा 238 और 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।
दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
- सुकसागर राठिया (20 वर्ष), पिता सुंदर राठिया, निवासी कोनपारा, थाना घरघोड़ा।
- देव पैंकरा (20 वर्ष), पिता धोबा पैंकरा, निवासी नेगीपारा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़।
पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को उससे पूछताछ में अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी मिलने की संभावना है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत येरेवार, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक उद्वो पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोहों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में 54.60 करोड़ रुपये की शराब बिकी, पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी
रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी पर 36 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तेलीबांधा पुलिस ने दर्ज की FIR
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

