पुरानी रंजिश में महिला की निजता का उल्लंघन करने का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर बुढ़ार पुलिस ने दर्ज किया मामला

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक देवर पर अपनी ही भाभी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो चोरी-छिपे बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
घटना बुढ़ार थाना क्षेत्र की केशवाही चौकी अंतर्गत बरंगवां गांव की बताई जा रही है। आरोप है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण आरोपी ने भाभी से बदला लेने के इरादे से उसकी निजता का उल्लंघन किया।
जमीन विवाद और पुरानी रंजिश में बनाई तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक, बरंगवां गांव में देवर और भाभी एक ही परिसर में रहते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद और पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते आरोपी ने कथित तौर पर महिला को निशाना बनाने की योजना बनाई।
आरोप है कि जब महिला अपने घर के आंगन में घरेलू काम कर रही थी, तब आरोपी ने दीवार के दूसरी ओर से मोबाइल के जरिए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जब महिला को इस घटना की जानकारी मिली तो उसने बुढ़ार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोपी पर उसकी निजता का उल्लंघन करने और तस्वीरें-वीडियो सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मामले को गंभीरता से लेते हुए बुढ़ार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और उसे हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
बुढ़ार थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपनी भाभी की फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किए थे। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा रद्द, कम दृश्यता के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका विमान
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

