कापू थाना क्षेत्र के टेढ़ासेमरा गांव की घटना, मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय सोमारी पहाड़ी कोरवा की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी 22 वर्षीय सोमारी पहाड़ी कोरवा की उसके पति सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा (26) ने कथित तौर पर हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सामान खरीदकर लौटते समय हुआ था विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा, निवासी ग्राम सारुजोबा, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा ने 17 नवंबर 2026 को कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सोमारी बाई की शादी करीब चार साल पहले ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा से हुई थी।
15 नवंबर 2026 को दोनों घरेलू और व्यक्तिगत सामान खरीदने के लिए कोनपारा विजयपुर गए थे। वहां से लौटते समय कोनपारा बस्ती के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, रात में विवाद बढ़ने पर सत्यनारायण ने गुस्से में आकर पत्नी को बांस के डंडे से पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने हाथ-पैर से मारपीट की और पैर से गला दबा दिया, जिससे सोमारी की मौत हो गई।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध, बांस का डंडा जब्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कापू पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 186/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश देकर संदेही सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि 15 नवंबर को वह पत्नी के साथ सामान खरीदने गया था। लौटते समय दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। रात होने और नशे की हालत में पत्नी रास्ते में कई जगह गिर गई। कपड़े गीले होने के बाद उसने कपड़े उतारकर खेत के पास बैठ गई। आरोपी उसे घर चलने के लिए कहता रहा, लेकिन पत्नी के नहीं जाने पर वह गुस्से में आ गया और मारपीट करने के बाद पैर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा जब्त किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवम कोमरे, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
एसएसपी ने घरेलू विवाद में हिंसा से बचने की अपील की
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि घरेलू विवाद और छोटी-छोटी बातों पर आवेश में आकर हिंसा करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। आपसी विवाद कई बार गंभीर अपराधों का कारण बन जाते हैं, जिसका परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।
उन्होंने आम नागरिकों से विवाद की स्थिति में संयम और समझदारी से काम लेने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

