करोड़ों रुपये के कथित ठगी नेटवर्क की जांच में जुटे दो डीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारियों को पोस्टिंग दिलाने के नाम पर रकम लेने के आरोपों की भी पड़ताल

रायपुर। करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में आरोपी दीपक टंडन से रायपुर पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। अब दीपक टंडन के बाद उसकी पत्नी बरखा टंडन से भी हिरासत में पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने अदालत में रिमांड आवेदन प्रस्तुत किया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस दीपक और बरखा टंडन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है, ताकि कथित ठगी के नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और अन्य सहयोगियों की भूमिका का पता लगाया जा सके। पूछताछ में दो डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और टीआई स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
नेताओं और अधिकारियों से करीबी बताकर लोगों को फंसाने का आरोप
जांच में अब तक सामने आए मामलों के अनुसार, दीपक टंडन पर सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाने का आरोप है। बताया जाता है कि वह खुद को प्रभावशाली नेताओं, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के करीब बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
इसके बाद सरकारी विभागों में काम कराने, कोयला खदानों में ठेका दिलाने, जमीन और होटल कारोबार में फायदा पहुंचाने जैसे प्रस्ताव देता था। भरोसा हासिल करने के बाद लोगों से लाखों रुपये लेने के आरोप हैं। काम नहीं होने पर जब लोग रकम वापस मांगते थे, तो उन्हें टालने और धमकाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
घर, होटल और अन्य ठिकानों पर पुलिस की दबिश
जांच के दौरान पुलिस ने दीपक टंडन के घर, होटल और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। कार्रवाई में दीपक और बरखा के मोबाइल फोन, लैपटॉप, सीडी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।
पुलिस इन उपकरणों की जांच के जरिए वित्तीय लेनदेन और कथित ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि कथित ठगी से हासिल करोड़ों रुपये कहां खर्च किए गए और किन लोगों तक रकम पहुंची।
इसके अलावा दीपक के संपर्क में रहने वाले लोगों, बैंक खातों, कथित फर्जी दस्तावेजों और संभावित बेनामी संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है।
पूछताछ में सहयोगियों के नाम सामने आने का दावा
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दीपक टंडन ने कथित ठगी के नेटवर्क से जुड़े कुछ सहयोगियों के नाम बताए हैं। पुलिस अब इन लोगों की भूमिका और उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
दीपक टंडन को 19 नवंबर को अदालत में फिर पेश किया जाएगा। पुलिस की कोशिश है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
पुलिस अधिकारियों को पोस्टिंग दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप
इस मामले में पुलिस अधिकारियों से जुड़ा एक और गंभीर आरोप सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि दीपक टंडन ने अच्छी पोस्टिंग दिलाने का झांसा देकर चार एडिशनल एसपी, तीन डीएसपी और टीआई समेत कई पुलिस अधिकारियों से रकम ली थी।
बताया जा रहा है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कुछ अधिकारियों ने मनचाही पोस्टिंग पाने की उम्मीद में दीपक को पैसे दिए थे, लेकिन उनका काम नहीं हुआ। इसके बाद रकम वापस मांगने पर दीपक द्वारा टालमटोल किए जाने का आरोप है।
यह भी दावा किया जा रहा है कि एक एएसपी ने दबाव बनाकर अपनी रकम वापस ले ली, जबकि तीन अन्य अधिकारियों की रकम फंस गई। आरोप यह भी है कि बाद में रकम की वसूली के लिए कुछ अधिकारी उसका होटल चलाने लगे थे।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों से पैसे लेने और होटल संचालन से जुड़े इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में पूछताछ और जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच से कथित ठगी के नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

