एनडीपीएस मामले में 2023 से बंद सैय्यद अशफाक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, जेल से फरार कैदियों में से एक पंचराम सरायपाली से पकड़ा गया

महासमुंद। महासमुंद जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में जेल की दीवार फांदकर चार कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई थी। इनमें से एक बंदी को पुलिस ने सरायपाली से पकड़ लिया है। अब जेल में बंद कैदी सैय्यद अशफाक की मौत हो गई है। लगातार हुई इन घटनाओं ने जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, रास्ते में हुई मौत
जानकारी के अनुसार, कैदी सैय्यद अशफाक की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
सैय्यद अशफाक बिलासपुर के तिफरा स्थित यदु नंदन नगर का निवासी था। वह एनडीपीएस मामले में वर्ष 2023 से महासमुंद जिला जेल में बंद था।
फिलहाल उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
16 नवंबर की सुबह दीवार फांदकर फरार हुए थे चार कैदी
दरअसल, 16 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे महासमुंद जिला जेल की दीवार फांदकर चार कैदी फरार हो गए थे। फरार बंदियों में धरमवीर, लीलाधर और राजेन्द्र शामिल हैं, जो नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी हैं। वहीं, चौथा बंदी पंचराम चोरी के मामले में जेल में बंद था।
सरायपाली से पकड़ा गया फरार कैदी पंचराम
जेल से फरार हुए चार बंदियों में शामिल पंचराम को महासमुंद पुलिस ने करीब 120 किलोमीटर दूर सरायपाली से पकड़ लिया। वह सक्ती जिले के चंद्रपुर का निवासी है और चोरी के आरोप में महासमुंद जिला जेल में बंद था।
बताया जा रहा है कि पंचराम पहले भी धमतरी और जांजगीर से फरार हो चुका है। जेल से भागने की हालिया घटना में उसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
जेल प्रशासन की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
एक ओर जेल से कैदियों के फरार होने की घटना और दूसरी ओर बंद कैदी की मौत ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, सैय्यद अशफाक की मौत के कारणों और जेल में उसकी तबीयत बिगड़ने से जुड़ी परिस्थितियों की आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

