धरमजयगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की खरीदी का किया शुभारंभ, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी

रायगढ़, 15 नवंबर 2026। जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने धरमजयगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि अब निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत पूरी आदान सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कम उत्पादन या अन्य परिस्थितियों के कारण कई किसान प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल के अनुपात में धान नहीं बेच पाते। ऐसे पात्र किसानों को भी उनके सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी निर्धारित सहायता राशि मिलेगी। इससे विशेष रूप से कम उत्पादन वाले जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को राहत मिलेगी।
15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगी 21 क्विंटल के बराबर सहायता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई पात्र किसान प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल के बजाय केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तो उसे शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।
इस तरह पात्र किसानों को उनके सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी निर्धारित सहायता राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक संबल देने और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी
राज्य सरकार इस खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है। प्रदेश में लगभग 27 लाख 50 हजार किसानों से धान खरीदी के लिए 3,100 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।
उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाने का उद्देश्य किसानों को उनके नजदीक ही धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराना और खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाना है।
रायगढ़ जिले में 112 धान उपार्जन केंद्र, 85,501 किसानों का पंजीयन
रायगढ़ जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 105 से बढ़ाकर 112 कर दी गई है। वहीं, सेवा सहकारी समितियों की संख्या भी 69 से बढ़ाकर 79 की गई है।
जिले में कुल 85,501 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। इन किसानों का पंजीकृत रकबा 1,21,690.325 हेक्टेयर है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 860 किसानों का पंजीयन बढ़ा है।
अवैध धान परिवहन रोकने 20 चेक पोस्ट पर निगरानी
धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ही अवैध धान परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए रायगढ़ जिले में 20 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्ट पर तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
इसके अलावा तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जो लगातार निरीक्षण कर अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री पर नजर रखेंगे। जिला प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की है, ताकि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें: देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, संचालिका गिरफ्तार
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

