ग्रेड पे का आदेश जारी करने और नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेजों में होगा प्रदर्शन, नियमित, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के आह्वान पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत नियमित, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे। आंदोलन के तहत प्रदेश के सभी 10 मेडिकल कॉलेजों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा।
2018 की कमेटी रिपोर्ट लागू करने और नियमितीकरण की मांग
नर्सिंग कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वर्ष 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट लागू करना, नर्सिंग संवर्ग के लिए ग्रेड पे का आदेश जारी करना और संविदा, दैनिक वेतनभोगी तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल है।
संघ पदाधिकारियों का कहना है कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से शासन और विभाग के सामने अपनी बात रखी जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी वजह से कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को दी आंदोलन की सूचना
संघ पदाधिकारियों ने आंदोलन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा कार्यालय को सूचना दे दी है। पदाधिकारियों के अनुसार, विभाग की ओर से वर्ष 2018 में गठित कमेटी की अनुशंसाओं पर काम चलने की जानकारी दी गई है, लेकिन संघ इससे संतुष्ट नहीं है।
संघ ने चेतावनी दी है कि आंदोलन शुरू होने के दो से तीन दिनों के भीतर ग्रेड पे का आदेश जारी नहीं किया गया, तो स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल होंगे।
21 नवंबर को नवा रायपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारी
आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 21 नवंबर को नवा रायपुर स्थित धरना स्थल पर प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारियों को जुटाने की तैयारी की जा रही है। यहां से मुख्यमंत्री निवास के घेराव की रणनीति बनाई जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय से जुड़े संघ के सदस्यों ने प्रेस वार्ता में आंदोलन की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

