सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में 19 ग्रामीणों की मौत से जुड़ा आक्रामक हाथी डार्ट गन से बेहोश किया गया, 17 हाथियों के झुंड के कारण कॉलर आईडी लगाने में आ रही चुनौती

सरगुजा। सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में 19 ग्रामीणों की जान लेने वाले आक्रामक ‘कबरा’ हाथी को वन विभाग की टीम ने अभियान के छठे दिन ट्रेंकुलाइज कर लिया है। बुधवार सुबह रामगढ़ पहाड़ी से लगे जंगल में वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम ने डार्ट गन से बेहोशी की दवा वाला इंजेक्शन दागकर हाथी को सफलतापूर्वक बेहोश किया। हालांकि, आसपास 17 हाथियों के झुंड की मौजूदगी के कारण अब उसे सुरक्षित तरीके से कॉलर आईडी लगाने की चुनौती बनी हुई है। इसके लिए प्रशिक्षित कुमकी हाथियों तीरथराम और दुर्योधन की मदद ली जा रही है।
रामगढ़ पहाड़ी के जंगल में झुंड से अलग होते ही किया ट्रेंकुलाइज
पिछले छह दिनों से वन विभाग की टीम कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज कर कॉलर आईडी लगाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन 17 हाथियों के दल में शामिल रहने के कारण अभियान में लगातार बाधाएं आ रही थीं।
मंगलवार को हाथियों का यह दल तेंदूटिकरा और सरमा के जंगल में विचरण कर रहा था। रात में यह वापस रामगढ़ पहाड़ी से लगे जंगल में पहुंच गया। बुधवार सुबह वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. पीके चंदन और डॉ. जयकिशोर जड़िया की टीम प्रशिक्षित कुमकी हाथियों पर सवार होकर जंगल में दाखिल हुई।
अनुकूल स्थिति मिलते ही टीम ने कबरा हाथी को निशाना बनाकर डार्ट गन से बेहोशी का इंजेक्शन दागा। उस समय हाथी झुंड के अन्य सदस्यों से थोड़ा दूर था। डार्ट लगने के बाद कबरा हाथी धीरे-धीरे घने जंगल की ओर बढ़ गया।
17 हाथियों का झुंड बना चुनौती, कुमकी हाथियों की ली जा रही मदद
सरगुजा के मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) डॉ. प्रणय मिश्रा ने बताया कि कबरा हाथी को ट्रेंकुलाइज करने के लिए डार्ट सफलतापूर्वक लगा दिया गया है। हालांकि, आसपास ही 17 हाथियों के विचरण करने से कॉलर आईडी लगाने की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
अन्य हाथियों को घटनास्थल से दूर करने के लिए प्रशिक्षित कुमकी हाथियों तीरथराम और दुर्योधन की सहायता ली जा रही है। वन विभाग की टीम और वन्यजीव विशेषज्ञ जंगल के भीतर अभियान में जुटे हुए हैं, ताकि कबरा हाथी को सुरक्षित तरीके से कॉलर आईडी लगाई जा सके।
जंगल में छोड़ा जाएगा या रेस्क्यू सेंटर भेजेंगे, फैसला बाकी
डॉ. प्रणय मिश्रा के अनुसार, कॉलर आईडी लगाने के बाद कबरा हाथी को जंगल में ही छोड़ा जाएगा या रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा, इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और आसपास हाथियों के झुंड की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहा है। इस दौरान हाथियों और अभियान में शामिल टीम के सदस्यों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

