ड्रग विभाग की टीम ने ओम ब्यूटी सेंटर से ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली 236 क्रीम जब्त कीं, नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

रायपुर। राजधानी के बाजारों में प्रतिबंधित पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (ड्रग विभाग) की टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गोल बाजार में कार्रवाई करते हुए ‘ओम ब्यूटी सेंटर’ से 236 डिब्बे क्रीम जब्त किए हैं। इनमें 218 डिब्बे ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ और 18 डिब्बे ‘चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम’ के शामिल हैं। जब्त सामग्री की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है।
ओम ब्यूटी सेंटर में छापेमारी, 236 डिब्बे जब्त
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गोल बाजार में पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधनों की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। इसके आधार पर ड्रग विभाग की टीम ने संबंधित दुकान पर छापेमारी की। जांच के दौरान पैकेजिंग पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ मिला।
टीम ने मौके से 218 डिब्बे गोरी ब्यूटी क्रीम और 18 डिब्बे चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम जब्त किए। अधिकारियों ने गोरी क्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। कार्रवाई के दौरान आसपास की अन्य दुकानों की भी जांच की गई, लेकिन वहां यह स्टॉक नहीं मिला।
प्रतिबंध के बावजूद बाजार में कैसे पहुंच रही पाकिस्तानी क्रीम?
केंद्र सरकार ने 2 मई 2025 को अधिसूचना जारी कर पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आने वाले उत्पादों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद रायपुर के बाजार में पाकिस्तानी क्रीम की बिक्री सामने आने से इसकी सप्लाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बाजार में गोरी क्रीम की कीमत 300 से 550 रुपये तक है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ स्थानीय कारोबारी थोक में 300 से 500 पीस तक के ऑर्डर लेकर चोरी-छिपे इसकी सप्लाई कर रहे थे। हालांकि, इस कथित नेटवर्क की पुष्टि और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जानी बाकी है।
ड्रग विभाग अब क्रीम की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटा है। वहीं, जिन दुकानों पर यह क्रीम उपलब्ध नहीं है, वहां सात दिन में गोरा करने जैसे दावे करने वाले दूसरे संदिग्ध उत्पादों की बिक्री की बात भी सामने आई है।
केंद्रीय औषधि नियामक ने जारी किया था देशव्यापी अलर्ट
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने 8 सितंबर 2026 को देशव्यापी अलर्ट जारी कर गोरी और चांदनी क्रीम की बिक्री को भारत में अनधिकृत बताया था।
इससे पहले न्यूजीलैंड की दवा नियामक संस्था ‘मेडसेफ’ और महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में भी गोरी क्रीम के नमूनों में पारा (मरकरी) और सीसा (लेड) जैसी भारी धातुओं की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाए जाने की बात सामने आई थी।
किडनी और नर्वस सिस्टम को हो सकता है गंभीर नुकसान
विशेषज्ञों के अनुसार, पारा और सीसा जैसी भारी धातुओं की अधिक मात्रा वाले त्वचा संबंधी उत्पादों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। पारा त्वचा के संपर्क और अन्य माध्यमों से शरीर में पहुंचकर किडनी तथा तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक संपर्क रहने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
इसलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि बिना वैध अनुमति वाले और असामान्य रूप से जल्दी गोरा करने का दावा करने वाले उत्पादों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। किसी भी क्रीम को खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग, निर्माता और वैधता संबंधी जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

